फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Hindu Bank account holders in Pathankot Ghari MLA Vij Kothi

पठानकोट में हिंदू बैंक के खाताधारकों ने घेरी विधायक विज की कोठी

Wed, 10 Feb 2021 06:20 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 06:20 PM IST
विज्ञापन
Hindu Bank account holders in Pathankot Ghari MLA Vij Kothi
पठानकोट। 80 करोड़ एनपीए के बाद आरबीआई के प्रतिबंधों से परेशान हिंदू को-ऑपरेटिव बैंक के खाताधारकों ने बुधवार को विधायक अमित विज की कोठी का घेराव किया। चुनाव प्रचार में व्यस्त होने के कारण वे विधायक से नहीं मिल पाए और 1 घंटा धरना देकर लौट गए। वहीं अश्वनी शर्मा बुधवार को चंडीगढ़ में थे इसलिए खाताधारकों ने उनके आवास का घेराव नहीं किया।
विज्ञापन

खाताधारक कमलेश कटारिया, वीना देवी और निर्मल कैला ने कहा कि इलाज के लिए बैंक में जमा अपना ही पैसा वह नहीं निकाल पा रहे हैं। संघर्ष कमेटी प्रधान रजत बाली ने कहा कि कमेटी ने यह फ़ैसला लिया है कि 14 फरवरी से पहले विधायक अमित विज और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा से मिलकर यह पूछा जाएगा कि जिला भर के 80 हजार खाताधारक बैंक में पैसे फंसने से परेशान हैं। सरकार और प्रशासन ने इसके लिए कुछ नहीं किया तो आपको वोट क्यों करें। इस मौके पर बीआर गर्ग, राजेश कुमार राजू, रंजीव राणा, नरेश रैना, धर्मपाल पुरी, जगदीश लाल शर्मा, सुशील नंदा, प्राण नाथ गुप्ता, बलबीर इंद्र, नवीन गुप्ता, नील कमल बाली, कमलेश कटारिया मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed