फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   highcourt, appeal for justice, rape victim, punjab and haryana high court, ferozepur, jalandhar

दुराचार पीड़िता ने हाईकोर्ट से लगाई न्याय की गुहार

Sun, 25 Dec 2016 07:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फाजिल्का (फिरोजपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, फाजिल्का (फिरोजपुर) Updated Sun, 25 Dec 2016 07:49 PM IST
विज्ञापन
highcourt, appeal for justice, rape victim, punjab and haryana high court, ferozepur, jalandhar
हाईकोर्ट - फोटो : file photo
तहसील फाजिल्का के एक गांव निवासी महिला से हरियाणा के जिला सिरसा में तीन माह पहले हुए दुराचार मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी अब तक नहीं हो पाई है। पीड़िता ने अब पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए सिरसा पुलिस को आगामी 20 जनवरी को हाईकोर्ट में पेश होकर मामले से संबंधित अब तक की स्टेटस रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


21 सितंबर को एक महिला के साथ दो लोगों ने दुराचार किया और सिरसा के गांव बेगू के पास उसे छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता ने आरोप लगाया कि अमरजीत निवासी ढाणी नेजाडेला कलां सिरसा व जीता निवासी गांव नेजाडेला कलां सिरसा ने उसके साथ रेप कर जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि अमरजीत से उसकी पहली मुलाकात 15 सितंबर को हुई थी। उसके बाद दोनों में फोन पर बातें होने लगी थी। पीड़िता ने बताया कि 21 सितंबर को वह सिरसा के पुराने बस स्टैंड पर आई थी। उस दौरान उसने अमरजीत को फोन किया था। आरोप है कि वह अपने के एक साथी के साथ गाड़ी में सवार होकर आया और उसी गाड़ी में बैठाकर खेतों में ले गए थे। जहां अमरजीत ने धमकी देते हुए उससे दुष्कर्म किया था।

उसने इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिजन सिरसा पहुंचे और मामले  की जानकारी पुलिस को दी थी। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर 22 सितंबर 2016 को दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।


इतना समय बीत जाने के बाद भी पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। अदालत ने सिरसा पुलिस को आगामी 20 जनवरी को पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट में मामले की स्टेटस रिपोर्ट के साथ पेश होने के आदेश दिए है। सिरसा की महिला थाना एसएचओ सीमा सोढ़ी का कहना है कि मामले की जांच जारी है। जांच में जो सच्चाई सामने आएगी, उसी के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed