फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   High speed car entered in open Truck, three serious

ट्राले में घुसी तेज रफ्तार कार, तीन गंभीर, कार को काटकर निकाले गए घायल युवक

Mon, 05 Oct 2020 04:57 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 04:57 PM IST
विज्ञापन
High speed car entered in open Truck, three serious
ट्राले से हुई टक्कर में चकनाचूर हुई कार। - फोटो : ABOHAR
मलोट रोड पर रविवार को रात करीब 11 बजे एक तेज रफ्तार कार आगे जा रहे ट्राले में जा घुसी। हादसे में कार में सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों युवकों को सरकारी अस्पताल के बाद निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

अबोहर निवासी अनीश पुत्र कैलाश गुप्ता, अनमोल पुत्र कुलभूषण गुप्ता तथा हितेन पुत्र अजय भूषण जैन एक कार में सवार होकर मलोट रोड ओवरब्रिज की ओर से आ रहे थे। इसी दौरान आगे जा रहे एक ट्राला चालक ने स्पीड ब्रेकर पर जब ट्राला धीरे किया तो पीछे से आई तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर ट्राले के पीछे जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया। घटना का पता चलते ही तीनों युवकों के परिजन मौके पर पहुंचे और घायलों को कार से निकालने का प्रयास किया, लेकिन वे बुरी तरह से फंसे हुए थे। बाद में क्रेन की मदद से ट्राले को उठाकर कार को बाहर निकला। इसके बाद कार के कई हिस्सों को काटकर मुश्किल से घायलों को बाहर निकालकर इलाज के लिए श्रीगंगानगर तथा बठिंडा के अस्पतालों में दाखिल कराया गया। घायलों की हालत स्थिर बनी हुई है। थाना नंबर-1 की पुलिस ने कार व ट्राले को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed