फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   health workers vaccinated Pathankot ortho surgeon Dr. Maninderjit Singh took vaccine first

पठानकोट में 100 सेहत कर्मियों को लगा टीका, आर्थो सर्जन डॉ. मनिंदरजीत सिंह ने ली सबसे पहले वैक्सीन

Sat, 16 Jan 2021 09:17 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 09:17 PM IST
विज्ञापन
health workers vaccinated Pathankot ortho surgeon Dr. Maninderjit Singh took vaccine first
पठानकोट। जिले में भी शनिवार को कोरोना टीकाकरण की शुरुआत हुई। सिविल अस्पताल में सबसे पहले आर्थो सर्जन डॉ. मनिंदरजीत सिंह को टीका लगा। इसके बाद जनरल सर्जन डॉ. सुनील चांद, डॉ. मदन मट्टू, डॉ. पुनीत बिल के रेडियोग्राफर समेत कुल 100 हेल्थ कर्मियों को वैक्सीन दी गई।। सिविल सर्जन डॉ. हरविंद्र ढिल्लों व विधायक अमित विज की मौजूदगी में टीकाकरण की शुरूआत हुई। सिविल सर्जन डॉक्टर हरविंद्र ढिल्लों ने बताया कि आज कोरोना वैक्सीन लगाने के पहले चरण की शुरुआत की गई है, जिसमें करीब 100 हेल्थ वर्करों को टीका लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले में करीब 3800 सरकारी एवं प्राइवेट हेल्थ वर्करों एवं करीब 1800 डिफेंस के हेल्थ वर्करों को प्राथमिकता देते हुए यह टीके लगाए जाएंगे। सिविल अस्पताल के डा. सुनील चंद ने टीका लगवाया और सभी हेल्थ वर्करों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर एसएमओ डॉ. राकेश सरपाल, विकास महाजन, राजकुमार काका, आनुष मन्हास, अवतार सिंह कलेर,पन्ना लाल भाटिया, जतिन वालिया, अजय कुमार व कपिल मल्होत्रा उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed