फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Health department employee Sandeep Singh got the first vaccine of booster dose

सेहत विभाग के कर्मी संदीप सिंह ने लगवाया बूस्टर डोज का पहला टीका

Mon, 10 Jan 2022 05:45 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 05:45 PM IST
विज्ञापन
Health department employee Sandeep Singh got the first vaccine of booster dose
जालंधर। जिले के सेहत विभाग ने सोमवार को कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन तथा डेल्टाक्रोन से बचाव को लेकर बूस्टर डोज लगाने का काम शुरू कर दिया। इसका शुभारंभ सिविल सर्जन डॉ. रंजीत सिंह ने सिविल अस्पताल के टीवी वार्ड में चल रहे सेंटर में सेहत विभाग के कर्मचारी संदीप सिंह को बूस्टर डोज लगाकर किया।
विज्ञापन

पहले दिन शुरू हुई बूस्टर डोज को लेकर सिस्टम गड़बड़ा गया। सेंटरों में सुबह ही जब डोज लगाने के लिए लोग पहुंचने लगे तो सिस्टम में बूस्टर डोज की प्रक्रिया शुरू नहीं हो रही थी। विभाग की ओर से सिस्टम अपडेट न होने की वजह से लोगों को समस्या झेलनी पड़ी। करीब सवा 2 घंटे की मशक्कत के बाद सिस्टम अपडेट हुआ और बूस्टर डोज लगने की प्रक्रिया शुरू हुई।
विज्ञापन

इस दौरान कुछ लोग वापस चले गए। सिविल सर्जन डॉ. रंजीत सिंह ने बताया कि 11 अप्रैल 2021 तक दूसरी डोज लगवाने वाले लोगों को बूस्टर डोज लगनी शुरू की गई है। सेहत विभाग की नीतियों के अनुसार दूसरी डोज लगने के 9 माह बाद बूस्टर डोज लगेगी। इससे कम समय अवधि वाले लोगों को सिस्टम स्वीकार नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को जो वैक्सीन पहले लगी है उसकी ही बूस्टर डोज लगेगी। अगर कोविशील्ड की डोज लगी है तो उसे कोविशील्ड लगेगी और कोवैक्सीन वालों को कोवैक्सीन ही लगेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की हिदायतों के अनुसार हेल्थ केयर वर्कर, फ्रंट लाइन वर्कर, चुनावी ड्यूटी वाले कर्मी तथा सह बीमारियों वाले 60 साल से अधिक आयु के बुजुर्गों को बूस्टर डोज लगाई जा रही है। इस मौके पर डॉ. राकेश चोपड़ा, डॉ. टीपी सिंह तथा सेहत विभाग के स्टाफ के सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed