{"_id":"66cca77f2ef1e20ec70d2806","slug":"gurudwara-sahibs-golak-was-broken-and-20-thousand-rupees-were-stolen-kapurthala-news-c-80-1-spkl1018-101533-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: गुरुद्वारा साहिब की गोलक तोड़ 20 हजार की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: गुरुद्वारा साहिब की गोलक तोड़ 20 हजार की चोरी
Mon, 26 Aug 2024 09:34 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Mon, 26 Aug 2024 09:34 PM IST
विज्ञापन
पूरी घटना सीसीटीवी में कैद, दो चोरों की शिनाख्त
थाना कोतवाली में चोरों के खिलाफ केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
कपूरथला। गांव नवा पिंड भट्ठे में श्री गुरुद्वारा साहिब में दो चोरों ने घुसकर गोलक तोड़कर लगभग 20 हजार की नकदी चुरा ली। यह सारी घटना गुरुद्वारा साहिब में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। इससे आरोपियों की पहचान भी हो गई है। इसके बाद गुरुद्वारा साहिब के सेवादार की शिकायत पर थाना कोतवाली पुलिस में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि जांच अधिकारी एएसआई राजिंदर कुमार ने की है।
गांव नवा पिंड भट्ठे के गुरुद्वारा साहब के पाठी सेवादार मनजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि वह गुरुद्वारा साहिब में पिछले 21 वर्ष से बतौर पाठी सेवा कर रहा है। 19 अगस्त को शाम लगभग 7:30 बजे सेवा करने के बाद वह अपने घर चला गया। जब अगले दिन सुबह पांच बजे जब वह गुरुद्वारा साहिब आया तो देखा कि मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ था, तभी गांववासियों सहित वह अंदर गया तो देखा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के स्वरूप को कोई नुकसान नहीं हुआ था, लेकिन गोलक का साइड वाला लॉक टूटा हुआ था। उसमें से अज्ञात चोरों ने लगभग 20 हजार रुपये चोरी कर लिए थे। गुरुद्वारा साहिब में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई तो उसमें चोरों की पहचान हो गई है।
गुरुद्वारा साहिब में गोलक तोड़कर नकदी चुराने वाले आरोपियों की पहचान शरणजीत सिंह तथा आकाश दोनों वासी गांव नवां पिंड भट्ठे के रूप में हुई है। वहीं, दूसरी तरफ थाना कोतवाली पुलिस ने पाठी मनजीत सिंह के बयान पर सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों शरणजीत सिंह तथा आकाश के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। दूसरी तरफ जांच अधिकारी एएसआई राजिंदर कुमार ने बताया कि दोनों आरोपी फरार हैं, उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।