फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Goods worth lakhs stolen from tractor workshop

Jalandhar News: ट्रैक्टर वर्कशाॅप में लाखों का सामान चोरी

Fri, 19 Jul 2024 05:51 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2024 05:51 PM IST
विज्ञापन
Goods worth lakhs stolen from tractor workshop
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



कपूरथला। गोइंदवाल रोड पर गांव भवानीपुर में ट्रैक्टर वर्कशॉप से लाखों रुपये का सामान चोरी हो गया। चोर जाते समय वर्कशॉप में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी साथ ले गए। थाना कोतवाली पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ बीएनएस की धारा 331(4), 305 के तहत एफआईआर दर्ज की है। जांच अधिकारी एएसआई राजिंदर कुमार ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है।

बलविंदर सिंह निवासी गांव मजादपुर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी बस अड्डा गांव भवानीपुर के नजदीक ट्रैक्टर रिपेयर की वर्कशॉप है। बीती रात करीब 9 बजे के बाद कोई अज्ञात चोर दुकान के शटर पर लगे ताले तोड़ कर अंदर घुसे और 20 हजार रुपये कीमत की टूलकिट व 13 हजार रुपये कीमत के 6 जैक, 1 लाख रुपये कीमत की 10 ट्रैक्टर प्रेशर प्लेटें व 25 हजार रुपये की कीमत का ट्रैक्टर का अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए। उसने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले चोर जाते समय वर्कशॉप में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी अपने साथ ले गए हैं। जांच अधिकारी एएसआई राजिंदर कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed