फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   goldi barar's open warrent issue in Gurlal murder case

गोल्डी बराड़ का ओपन वारंट जारी

Wed, 17 Mar 2021 10:22 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 10:22 PM IST
विज्ञापन
goldi barar's open warrent issue in Gurlal murder case
जिला पुलिस के आग्रह पर सीजेएम की अदालत ने यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गुरलाल सिंह पहलवान की हत्या के मुख्य साजिशकर्ता व कनाडा में बैठे सतिंदर सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ के ओपन वारंट जारी कर दिए हैं। इस वारंट के आधार पर सुराग मिलने पर पुलिस आरोपी को कभी भी, कहीं से भी गिरफ्तार कर सकती है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गुरलाल पहलवान की हत्या मामले में अब तक कुल 8 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इनमें से तीन आरोपी दिल्ली पुलिस ने काबू करके फरीदकोट पुलिस को सौंपे थे। पांच आरोपियों को फरीदकोट से ही गिरफ्तार किया गया था। सभी को पुलिस रिमांड के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा चुका है। अब पुलिस की तरफ से इस केस में गिरफ्त से बाहर चल रहे आरोपियों को हिरासत में लेने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके तहत ही हत्याकांड को अंजाम देने वाले दो शूटरों की तलाश में जिला पुलिस, विभिन्न राज्यों की पुलिस की मदद ले रही है।
विज्ञापन

वहीं हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता व राजस्थान की हाई सिक्योरिटी अजमेर जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई के अदालत से 22 मार्च के लिए प्रोडक्शन वारंट जारी हुए हैं। बुधवार को सीजेएम की अदालत ने जिला पुलिस के आग्रह पर इसी केस के दूसरे मुख्य साजिशकर्ता कनाडा निवासी सतिंदर सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ के ओपन वारंट जारी कर दिए हैं। कानूनी माहिर के अनुसार अदालत में हर वारंट व पेशी की एक तारीख तय होती है। उसके बाद नई तारीख लेनी पड़ती है लेकिन ओपन वारंट में कोई तारीख तय नहीं होती। ऐसे में पुलिस को जब कभी आरोपी का सुराग मिलता है तो उसे कहीं से कभी भी गिरफ्तार किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed