{"_id":"d893db866864177431ba1115085804e5","slug":"girl-crime-jalandhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती से जबरदस्ती की कोशिश में एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती से जबरदस्ती की कोशिश में एक गिरफ्तार
अमर उजाला, जालंधर
Updated Sun, 24 Nov 2013 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालंधर के रैन बाजार में शादी की शॉपिंग करने पहुंची युवती के साथ शनिवार को दो लोगों ने जबरदस्ती करने की कोशिश की थी।
इस केस में पुलिस ने रविवार को तरुण पुत्र हरजीत निवासी शेखां बाजार को गिरफ्तार कर लिया है। बस्ती बावा खेल के थाना प्रभारी गुरप्रीत सिंह के मुताबिक दूसरे साथी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पुलिस को युवती कपूरथला रोड पर बेहोशी की हालत में मिली थी।
युवती ने बताया कि उसकी दिसंबर में शादी है। शनिवार को वह शादी की खरीददारी करने के लिए बाजार गई थी। चूड़ा खरीदने के बाद वह अटैची खरीदने के लिए एक दुकान पर गई।
वहीं दो लोगों ने उसे सस्ते कपड़े दिलाने की बात कही, जिसे वह मान गई। इसके बाद दुकानदार ने अपने एक कारीगर के साथ मोटरसाइकिल पर भेज दिया।
पीछे से वह दुकानदार भी वहां पहुंच गया। रास्ते में उसे चाय पिलाई, जिससे वह बेहोश हो गई। उसे एक सुनसान स्थान पर ले गए, वहां दोनों ने दुष्कर्म का प्रयास किया। मगर वह किसी तरह बचकर रोड पर आ गई ओर शोर मचाया।
विज्ञापन
इसके बाद वहां से गुजर रहे एक कार चालक ने सिविल अस्पताल भर्ती करवाया था। रविवार को पुलिस ने इस केस में एक व्यक्ति की गिरफ्तारी कर ली है।