फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Gangster Jaggu Bhagwanpuria brought on transit remand from Mohali sent on remand

अवैध हथियार मामला: गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया कोर्ट में पेश, नौ दिन के रिमांड पर जालंधर देहात पुलिस के हवाले

Sat, 03 Sep 2022 05:27 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 03 Sep 2022 05:27 PM IST
सार

गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया पर 2014 में थाना भोगपुर में अवैध हथियार रखने का मामला दर्ज था। इसमें पेश न होने पर उसे भगोड़ा करार दिया गया था।  

विज्ञापन
Gangster Jaggu Bhagwanpuria brought on transit remand from Mohali sent on remand
गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया कोर्ट में पेश। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

मोहाली से ट्रांजिट रिमांड पर लाए गए गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया का जालंधर देहात पुलिस को नौ दिन का रिमांड मिला है। भगवानपुरिया पर 2014 में थाना भोगपुर में अवैध हथियार रखने का मामला दर्ज था। इसमें पेश न होने पर उसे भगोड़ा करार दिया गया था।  

विज्ञापन


गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की शनिवार को अदालत में पेशी के दौरान कोर्ट परिसर पूरी तरह से पुलिस छावनी में तबदील हो गया। भोगपुर में भगवानपुरिया के खिलाफ हथियार सप्लाई करने का एक पुराना मामला है। इस मामले में जग्गू से पूछताछ के लिए जालंधर पुलिस को उसकी जरूरत थी। जग्गू को शनिवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में पेश करके पूछताछ के लिए नौ दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया। 
विज्ञापन


जिस रूट से जग्गू भगवानपुरिया को लाया गया, उस पर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। शहर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस लगाई गई। अदालत की तरफ जाने वाले तमाम रास्ते सील कर दिए गए थे। कोर्ट में आने वाले लोगों से बाकायदा पूछताछ की जा रही थी कि वह कोर्ट में किस काम के लिए जा रहे हैं। आने वाले लोगों का सामान भी चैक किया गया। अदालत के बाहर पुलिस की सार्दी वर्दी में टीम भी दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जग्गू भगवानपुरिया के खिलाफ पुलिस थाना भोगपुर में 2014 में एक अवैध हथियारों का मामला दर्ज था। इस मामले में पेश न होने पर कोर्ट ने गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया को भगौड़ा करार दे रखा था। पुलिस ने जज महेंद्र प्रताप सिंह लिबड़ा की अदालत में दलील दी कि 2014 में जग्गू भगवानपुरिया की गैंग से अवैध हथियार पकड़े गए थे। लेकिन भगवानपुरिया पर विभिन्न स्थानों पर कई मामले दर्ज होने के कारण उससे अवैध हथियारों के बारे में अभी तक पूछताछ नहीं हो पाई है। इस मामले में दो लोगों को पकड़ा गया था जबकि एक आरोपी फरार हो गया था। 12 सितंबर को दोबारा जग्गू को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस ने अपनी याचिका में कहा है कि जो पिस्तौल पकड़े गए थे उनके बारे में गैंगस्टर से जानकारी जुटानी है साथ ही एक फरार गुर्गे के बारे में पता भी लगाना है। इस मामले में जग्गू भगवानपुरिया के दो साथी पकड़े गए थे उनका ट्रायल पहले से चल रहा है लेकिन जग्गू ही उसमें पेश नहीं हो पा रहा था। इसलिए कोर्ट ने उसे भगौड़ा घोषित कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed