{"_id":"66a5fcae70a4e8e9b509bdfe","slug":"gang-rape-with-minor-girl-in-jalandhar-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर में नाबालिग से गैंग रेप: बहाने से पीड़िता को घर बुलाया, किशोरी ने भागकर बचाई जान, आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में नाबालिग से गैंग रेप: बहाने से पीड़िता को घर बुलाया, किशोरी ने भागकर बचाई जान, आरोपी फरार
Sun, 28 Jul 2024 01:39 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Sun, 28 Jul 2024 01:39 PM IST
सार
जालंधर में बहाने से घर बुलाकर नाबालिग से दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालंधर में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई है। पीड़िता से दो दोस्तों ने दुष्कर्म किया और फरार हो गए। आरोप है कि दोनों आरोपी दोस्त हैं और उन्हें पीड़िता को बहाने से घर बुलाया था। इसके बाद बारी-बारी आरोपियों ने नाबालिग के साथ जबरदस्ती की। घटना जालंधर देहात के थाना आदमपुर एरिया की है।
पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर गांव सिकंदरपुर निवासी रविंदर सिंह और उसके दोस्त साहिल के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले में बीएनएस की धारा 70 और पॉक्सो एक्ट की धारा 6 लगाई गई है। घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
आदमपुर थाना पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि 24 जुलाई दोपहर के समय आरोपी रविंदर सिंह ने पीड़िता को बहाने से अपने घर बुलाया। उसके घर पर रविंदर का साहिल पहले से ही मौजूद था। वहां दोनों आरोपियों ने नाबालिग के साथ एक-एक करके जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। घटना के बाद पीड़िता किसी तरह वहां से भाग निकली अपने परिजनों के पास पहुंची। पीड़िता ने तुरंत अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
परिजानों ने उसका मेडिकल करवाया। मेडिकल जांच के बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा। आदमपुर थाने की इंस्पेक्टर संदीप कौर ने दुष्कर्म की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। जल्द दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।