फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Fugitive Inspector of Narcotics Control Cell controlled from Rajasthan

नारकोटिक्स कंट्रोल सेल का भगोड़ा इंस्पेक्टर राजस्थान से काबू

Sat, 24 Sep 2022 11:06 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Fugitive Inspector of Narcotics Control Cell controlled from Rajasthan
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजपुर। दो लोगों को एक किलो हेरोइन व पांच लाख रुपये की ड्रग मनी के झूठे मामले में फंसाने और 81 लाख रुपये खुर्द बुर्द के आरोप में पिछले दो माह से फरार नारकोटिक्स कंट्रोल सेल के इंस्पेक्टर परमिंदर सिंह बाजवा को राजस्थान से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उक्त इंस्पेक्टर पर थाना कुलगढ़ी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला भी दर्ज है। विभाग बाजवा समेत तीन मुलाजिमों को नौकरी से बर्खास्त कर चुका है।
शनिवार को बाजवा को ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट गगनदीप सिंह की अदालत में पेश किया है, अदालत ने उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। उल्लेखनीय है कि इस मामले में पुलिस तीन आरोपी मुलाजिमों (दो एएसआई व एक हवलदार) को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है, जो जेल में बंद हैं। जानकारी के अनुसार बीती बीस जुलाई को नारकोटिक्स कंट्रोल सेल के इंस्पेक्टर परमिंदर बाजवा, एएसआई अंग्रेज सिंह व हवलदार ने दो व्यक्तियों को एक किलो हेरोइन व पांच लाख रुपये की ड्रग मनी के झूठे मामले में फंसा कर थाना कैंट में मामला दर्ज करवाया था। यही नहीं उक्त दो लोगों के पास 81 लाख रुपये की नकदी थी, जिसे ये लोग खुर्द बुर्द कर गए थे। जब पुलिस ने इनके खिलाफ कार्रवाई शुरू की तो ये लोग फरार हो गए थे। पुलिस ने तीन आरोपियों को एएसआई अंग्रेज सिंह, एएसआई राजपाल व हवलदार जोगिंदर सिंह को हिमाचल के ऊना से गिरफ्तार किया था। इनसे खुर्द बुर्द हुई नकदी का सुराग नहीं लग पाया था। जब पुलिस ने बाजवा के घर में दबिश दी थी तो यहां से नशीले पदार्थ मिले थे, बाजवा के खिलाफ थाना कुलगढ़ी में भी मामला दर्ज है। तभी से बाजवा फरार था, पुलिस ने बाजवा को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। शनिवार को बाजवा को अदालत में पेश कर पुलिस ने पांच दिन का रिमांड हासिल किया है। पुलिस बाजवा से खुर्द बुर्द की गई 81 लाख रुपये की धनराशि का सुराग लगाएगी।
विज्ञापन

बाजवा खोलेगा कई राज
सूत्रों का कहना है कि परमिंदर बाजवा को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। बाजवा कई अधिकारियों के राज खोल सकता है। बाजवा पर पुलिस दो मामले दर्ज कर चुकी है। पहले पकड़े गए तीन आरोपी भी कई अधिकारियों के उक्त मामले में संलिप्त होने की बात कर चुके हैं, लेकिन अभी तक किसी भी अधिकारी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। जानकारों का कहना है कि इस मामले की एक अन्य सुरक्षा एजेंसी भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed