फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   freedam fighter dead one day after on his 103 birthday

स्वतंत्रता सेनानी दरबारा सिंह का राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार

Mon, 20 Jan 2020 10:18 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
freedam fighter dead one day after on his 103 birthday
स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय दरबारा सिंह - फोटो : FARIDKOT
स्वतंत्रता सेनानी दरबारा सिंह (103) का निधन सोमवार को हो गया। सिंह का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ दोपहर 2 बजे किया गया। मृतक को मुखाग्नि उनके बड़े बेटे कुलदीप सिंह ने दी। इस मौके पर डीसी गुरजीत सिंह ने फूल मालाएं अर्पित करके उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि स्वतंत्रता सेनानी दरबारा सिंह ने एक दिन पहले रविवार को अपना 103वां जन्मदिन मनाया था और सोमवार को उनकी अचानक उसकी मौत हो गई थी। उनका जन्म 19 जनवरी 1917 को गांव कम्मेआना में अजमेर सिंह के घर में हुआ था। आजादी से पहले वे फरीदकोट रियासत के सहकारी विभाग सिविल सप्लाई में बतौर इंस्पेक्टर कार्य करते थे। इस दौरान स्वतंत्रता सेनानी अक्सर उनके घर में रुकते थे, जिससे खफा होकर शाही परिवार ने उन्हें सरकारी सेवाओं से बर्खास्त कर दिया था। इसके बाद वह स्वतंत्रता संग्राम में कूद पड़े थे। इन दिनों वे केंद्र और राज्य सरकार से पेंशन भी ले रहे थे और उनके दो बेटों कुलदीप सिंह और रणधीर सिंह के अलावा तीन बेटियां भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed