फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   fraud of 5 lakhs 50 thousand in Pathankot

पोलैंड भेजने का झांसा देकर साढ़े 5 लाख ठगे

Sat, 17 Oct 2020 07:06 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 07:06 PM IST
विज्ञापन
fraud of 5 lakhs 50 thousand in Pathankot
थाना-2 पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर साढ़े 5 लाख की ठगी करने के आरोप में विदेशी नागरिक को नामजद किया है। आरोपी की पहचान पोलैंड के वारसॉ निवासी जॉर्डन ब्राउन के तौर पर हुई है। शिकायतकर्ता गांव पवार निवासी चंद्रकांत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई राजेश दिल्ली में एक कार्यक्रम में गया था। वहां उसके भाई राजेश की मुलाकात उत्तराखंड के जिला ऊधम सिंह नगर निवासी एक व्यक्ति से हुई। इस दौरान उनके साथ जॉर्डन भी था। राजेश ने उनसे चंद्रकांत को विदेश भेजने के लिए किसी एजेंट के बारे में पूछा। आरोपी जॉर्डन ने कहा कि अगर चंद्रकांत को पोलैंड भेजना है तो उसका 45 दिन में वीजा लगवा देगा लेकिन उसके लिए साढ़े 5 लाख लगेंगे। चंद्रकांत ने आरोपी के कहे मुताबिक अलग-अलग तारीखों को उसके खाते में 5 लाख 50 हजार रुपये जमा करवा दिए। इसके बाद उक्त व्यक्ति ने न तो उसे पोलैंड भेजा और न ही उसके पैसे लौटाए। पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच कर शिकायतकर्ता चंद्रकांत के बयान पर जॉर्डन के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया ह्रै।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed