फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Four arrested for plotting to kill three people in Nawanshahr

नवांशहर में तीन लोगों की हत्या की साजिश रचने वाले चार गिरफ्तार

Wed, 17 Mar 2021 06:38 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 06:38 PM IST
विज्ञापन
Four arrested for plotting to kill three people in Nawanshahr
नवांशहर। नवांशहर पुलिस ने जेल में बंद 2 गैंगस्टारों की मदद से 3 लोगों की हत्या की साजिश रचने वाले 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि जेल में बंद दो गैंगस्टर और इंग्लैंड में बैठे एक एनआरआई के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों से 3 पिस्तौल, 46 कारतूस व 6 मैगजीन बरामद हुई हैं।
विज्ञापन

जानकारी देते हुए एसएसपी अलका मीना ने बताया कि औड़ पुलिस को सूचना मिली थी कि गढ़शंकर के गांव गोलियां के मक्खन सिंह व रोपड़ के मोरिंडा निवासी रणजीत सिंह ने इंग्लैंड में बैठे हरीश कुमार उर्फ साबी (निवासी गांव गढ़ी मट्टों गढ़शंकर) के कहने पर एक व्यक्ति के कत्ल की साजिश रची है। पुलिस ने मक्खन सिंह व रणजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इनसे पुलिस ने 2 पिस्तौल, 4 मैगजीन, 22 कारतूस व एक स्विफ्ट कार बरामद की हैं। मक्खन सिंह व रणजीत सिंह ने एनआरआई गढ़ी मट्टों निवासी साबी के कहने पर गांव लसाड़ा के रणजीत सिंह की हत्या की साजिश रची थी।
विज्ञापन

इसके अलावा आरोपियों ने 2 अन्य लोगों की भी हत्या करनी थी। दोनों आरोपियों को एनआरआई साबी के कहने पर जेल में बंद गैंगस्टर तेजिंदर सिंह उर्फ तेजा (निवासी गांव मैहंदीपुर बलाचौर) व गैंगस्टर कुलदीप सिंह उर्फ कीपा (निवासी माणकू थाना निहालसिंह वाला) ने हथियार, कारतूस व गाड़ी उपलब्ध करवाई थी। दोनों से हुई पूछताछ के बाद उनके दो अन्य साथी भी पकड़े हैं। इनमें माहिल कुर्द निवासी गुरजीत सिंह व गांव अलीपुर निवासी बलवीर सिंह शामिल हैं। बलवीर से पुलिस ने 20 कारतूस बरामद किए हैं, जबकि गुरजीत सिंह से एक पिस्तौल व चार कारतूस बरामद किए हैं। एसएसपी अलका मीना ने बताया कि मामले में गिरफ्तार 4 आरोपियों के अलावा तीन अन्य आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। इनमें इंग्लैंड में रह रहा साबी, बठिंडा जेल में बंद तेजिंदर सिंह तेजा और फरीदकोट जेल में बंद कुलदीप सिंह की गिरफ्तारी बाकी है। इन पर पहले भी कई संगीन धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों का 8 दिन का रिमांड हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed