फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Foreign woman arrested with 500 grams of ice

Jalandhar News: विदेशी महिला 500 ग्राम आइस के साथ गिरफ्तार

Sat, 04 Oct 2025 09:52 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Sat, 04 Oct 2025 09:52 PM IST
विज्ञापन
Foreign woman arrested with 500 grams of ice
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जालंधर। आदमपुर थाना पुलिस ने एक विदेशी महिला को 500 ग्राम आइस (नशीला पदार्थ) के साथ गिरफ्तार किया है।
डीएसपी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि तीन अक्तूबर की रात एएसआई परमजीत सिंह पुलिस टीम सहित गश्त पर थे। इसी दौरान तभी दौलतपुर मेन जीटी रोड के पास डीएवी यूनिवर्सिटी की ओर से एक महिला आती दिखाई दी। पुलिस को देखकर वह घबरा गई और पीछे मुड़ने लगी। शक के आधार पर पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की। उसने अपनी पहचान बेकी ग्लोरिया, निवासी अकरा (घाना, अफ्रीका), हाल निवासी उत्तम नगर, नई दिल्ली के रूप में दी।

पुलिस ने महिला के पर्स की तलाशी ली, तो उसमें से 500 ग्राम आइस (नशीला पदार्थ) बरामद हुआ। इस पर थाना आदमपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर उसे रिमांड पर लिया गया है। प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि महिला दिल्ली से जालंधर में आइस की सप्लाई देने आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed