{"_id":"68e54af7497442623d00154d","slug":"foreign-based-bki-gangster-terrorists-have-increased-their-activities-in-punjab-jalandhar-news-c-46-1-bth1001-108766-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: पंजाब में विदेशों से बीकेआई के गैंगस्टर आतंकियों ने बढ़ाई सक्रियता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: पंजाब में विदेशों से बीकेआई के गैंगस्टर आतंकियों ने बढ़ाई सक्रियता
विज्ञापन
पंजाब में डोनी बॉल का नेटवर्क फैलने से सुरक्षा एजेंसियां सकते में
सुरिंदर पाल
जालंधर। विदेश में बैठकर पंजाब में बीकेआई के आतंकी गैंगस्टर अपना नेटवर्क तेजी से फैला रहे हैं। एक साल में पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान आईएसआई समर्थित आतंकियों के 26 से अधिक प्रयासों को नाकाम किया है।
केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने पंजाब में बीकेआई की सक्रियता पर होमवर्क करना शुरू कर दिया है। ताजा जांच में सामने आया है कि जितने भी गैंगस्टर विदेशों में बैठकर पंजाब से रंगदारी का धंधा कर रहे हैं, उनके संपर्क बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़े पाए जा रहे हैं।
डीजीपी गौरव यादव का कहना है कि ऐसे गैंगस्टर पंजाब में रंगदारी, धमकियों और अपराध के जरिये माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन पंजाब पुलिस लगातार उनकी साजिशों को नाकाम कर रही है। पंजाब में सक्रियता बलविंदर सिंह डोनी बल की काफी बढ़ चुकी है। एजेंसियों के मुताबिक डोनी बल इन दिनों जर्मनी में है लेकिन उसकी पीठ पर बीकेआई के आतंकियों का हाथ है। डोनी बल माझा इलाके में फिरौती के धंधे को अंजाम दे रहा है। गांव सठियाला के डोनी बल का संपर्क बंबीहा व राणा कंडोवालिया गैंग से है। बल पर यह भी आरोप हैं कि उसने विदेश भागने के लिए नकली पासपोर्ट और जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल किया। उसके खिलाफ विभिन्न मामलों में उगाही करने के आरोप लगे हैं जैसे एक डेयरी मालिक को धमकी देना, एक स्कूल प्रिंसिपल से उगाही की मांग करना।
विज्ञापन
अमेरिका में बैठे गोपी नवांशहरियां को भी बीकेआई ने साथ मिला लिया है। गोपी नवांशहरिया हैप्पी पासिया व पाकिस्तान में बैठे हरिंदर रिंदा संधू के साथ सीधा संपर्क में है। गोपी नवांशहरियां आतंकवादी हमलों और थानों पर ग्रेनेड हमले की योजनाओं में शामिल रहा है। अमृतसर के अजनाला थाना परिसर के बाहर बम विस्फोट और थानों पर ग्रेनेड हमलों में शरीक रहा है। वह पंजाब में फिरौती के अलावा आतंकी वारदातों और सुपारी लेकर हत्या करने की वारदात में शामिल है।
जर्मनी में रहने वाला निशान जोड़ियां पहले यूके में था लेकिन अब यूरोप में निकल गया है। बटाला पुलिस ने आईएसआई समर्थित मॉड्यूल को बेनकाब करते हुए चार हैंड ग्रेनेड, आईईडी एवं 2 किलो आरडीएक्स बरामद किया था। यह विस्फोटक निशान जोड़िया ने भिजवाई थी। वह पाकिस्तान की आईएसआई के इशारे पर काम कर रहा है। जालंधर के नकोदर का रहने वाला जीशान अख्तर कनाडा पहुंच गया है। वह बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के अलावा पंजाब में विस्फोट की घटनाओं में शामिल रहा है। जीशान अख्तर को बीकेआई से पूरी मदद मिल रही है। उसका संपर्क बीकेआई के पाक में बैठे आतंकी हरिंदर रिंदू संधू से हो चुका है। इसके अलावा गोल्डी बराड़, लाॅरेंस बिश्नोई, गोल्डी बराड़, लखबीर लंडा भी आतंकी गतिविधियों में लिप्त हैं। एजेंसियों की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, पंजाब में डोनी बॉल, गोपी नवांशहरिया, निशान जोड़ियां, हैप्पी पासियां की सक्रियता बढ़ चुकी है। पंजाब की एजेंसियों ने इनके नेटवर्क को खंगालना तेज कर दिया है।