फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Firing on two policeman

दो पुलिस कर्मचारियों पर चलाई गोली

Sun, 20 Oct 2013 10:16 PM IST
अमर उजाला, नवांशहर
अमर उजाला, नवांशहर Updated Sun, 20 Oct 2013 10:16 PM IST
विज्ञापन
Firing on two policeman
नवांशहर में कस्बा बंगा के गांव लधाना झिक्का में एक युवक ने छुट्टी पर गांव आए दो पुलिस कर्मचारियों पर गोली चला दी। हालांकि गोली से किसी को भी नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन


पिस्तौल की बट लगने से एक पुलिस कर्मचारी घायल हो गया। बंगा सदर पुलिस ने गांव पठलावा के आरोपी दविंदर सिंह के खिलाफ हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


 गांव लधाना चिक्का निवासी अमरजीत सिंह ने बताया कि वह मोहाली में पुलिस हेडक्वार्टर और उसका भाई परमजीत सिंह फिल्लौर में पुलिस स्टेशन में तैनात हैं। दोनों भाई दो दिन की छुट्टी पर घर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार रात दोनों भाई सैर कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने दो लोगों को संदिग्ध हालत में देखा। उन्होंने उनका नाम पता पूछा, तो एक आदमी ने उसके भाई पर परमजीत को थप्पड़ मार दिया।

 दोनों अज्ञात लोगों ने अपनी पहचान देने का बजाय बहस शुरू कर दी। बाद में दविंदर ने उस पर गोली चला दी। निशाना चूक गया, लेकिन इस दौरान पिस्टल का बट उसके  माथे पर लग गया।


शोर सुन गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों को देख कर आरोपी का साथी फरार हो गया। बंगा सदर के एसएचओ परविंदर सिंह ने कहा कि पुलिस ने आरोपी से पिस्टल जब्त कर ली है। नवांशहर की आरोपी को अदालत में पेश करके एक दिन का पुलिस रिमांड लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed