{"_id":"657c0d800ba094d574094313","slug":"firing-on-travel-agent-car-in-jalandhar-2023-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar: जालंधर में बस स्टैंड के पास ट्रैवल एजेंट की गाड़ी पर फायरिंग, मांगी गई थी पांच करोड़ की रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar: जालंधर में बस स्टैंड के पास ट्रैवल एजेंट की गाड़ी पर फायरिंग, मांगी गई थी पांच करोड़ की रंगदारी
Fri, 15 Dec 2023 01:55 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 15 Dec 2023 01:55 PM IST
सार
बताया जा रहा है कि फायरिंग रंगदारी मांगने के लिए चलाई गई है। मौके पर पहुंची थाना नई बारादरी की पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए गोलियों के 3 खोल बरामद किए है। गोली डेल्टा चेंबर की पार्किंग में चली है।
विज्ञापन
जालंधर में फायरिंग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालंधर के सबसे भीड़भाड़ वाले इलाके बस स्टैंड के पास बाइक सवार तीन हमलावरों ने फायरिंग कर दी। इससे आसपास दहशत का माहौल बन गया। गोलियां एक ट्रैवल एजेंट की एमजी गाड़ी पर दागी गई। दो गोलियां एजेंट की गाड़ी के बैक साइड वाले शीशे पर लगी। गोलियां चलते ही मौके पर लोग अपनी जान बचाकर भागने लगे। गनीमत यह रही कि किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ।
बताया जा रहा है कि फायरिंग रंगदारी मांगने के लिए चलाई गई है। मौके पर पहुंची थाना नई बारादरी की पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए गोलियों के 3 खोल बरामद किए है। गोली डेल्टा चेंबर की पार्किंग में चली है। ट्रैवल एजेंट का नाम इंद्रजीत सिंह बताया जा रहा है जिससे 5 करोड़ की रंगदारी मांगी गई थी।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि फायरिंग रंगदारी मांगने के लिए चलाई गई है। मौके पर पहुंची थाना नई बारादरी की पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए गोलियों के 3 खोल बरामद किए है। गोली डेल्टा चेंबर की पार्किंग में चली है। ट्रैवल एजेंट का नाम इंद्रजीत सिंह बताया जा रहा है जिससे 5 करोड़ की रंगदारी मांगी गई थी।
विज्ञापन