फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Firing and surrounded by friends, three injured in faridkot

सैर कर रहे दोस्तों को घेरकर की फायरिंग, तीन घायल

Sun, 19 Jul 2020 08:36 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 08:36 PM IST
विज्ञापन
Firing and surrounded by friends, three injured in faridkot
गांव पंजगराईं कलां में मामूली विवाद के बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष से मारपीट कर फायरिंग की। वारदात में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। युवकों को उपचार के लिए गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल करवाया है। इस मामले में थाना सदर कोटकपूरा पुलिस ने पंजगराईं कलां निवासी जगतार सिंह उर्फ तारा के बयान पर पंजगराईं कलां के ही गगनदीप सिंह उर्फ पेडा, अमनदीप सिंह उर्फ हनी, ज्योति शर्मा व एक अन्य के खिलाफ इरादा ए कत्ल का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में जगतार सिंह तारा ने बताया कि उसकी गगनदीप सिंह पेडा के साथ पवन की करियाना दुकान पर बहस हुई थी। शनिवार को रात जब वह अपने दोस्त लवप्रीत सिंह, बोहड़ सिंह, पिंदर सिंह के साथ सैर कर रहा था तो कार में सवार हो कर आए गगनदीप सिंह पेडा व उसके साथियों ने इस रंजिश में उन्हें घेर लिया और मारपीट करने लगे। इस दौरान गगनदीप पेडा ने रिवाल्वर निकाली और मार देने की नीयत से दो फायर किए, जिनमें से एक पिंदर सिंह और दूसरा लवप्रीत सिंह को लगा। जगतार सिंह को भी चोटें लगी। तीनों को इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed