{"_id":"6051f6a78ebc3e8d3054599f","slug":"fire-top-floor-of-the-house-kapurthala-explosion-in-two-cylinders-kapurthala-news-pkl4073859153","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपूरथला में घर की ऊपरी मंजिल में लगी आग, दो सिलिंडरों में धमाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपूरथला में घर की ऊपरी मंजिल में लगी आग, दो सिलिंडरों में धमाका
विज्ञापन
कपूरथला। कोटू चौक के पास मोहल्ला अरफांवाला की संकरी गली में घर की ऊपरी मंजिल में आग लग गई। इससे घर में रखे दो रसोई गैस सिलिंडर फट गए। धमाके से घर की छत गिर गई और आग पूरे घर में फैल गई। घर की दीवारों में दरारें आ र्गइं और फ्रिज के कंप्रेसर भी फट गए। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। आग लगने से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।
कपूरथला दमकल विभाग के सब फायर अफसर रविंदर कुमार ने बताया कि बुधवार सुबह 11 बजकर 45 मिनट पर सूचना मिली कि कोटू चौक के पास मोहल्ला अरफावालां में रहने वाले गुरचरण सिंह के घर की ऊपरी मंजिल पर आग लग गई। उसके बाद सिलिंडर फटा है। उन्होंने त़ुरंत फायरमैन हरप्रीत सिंह, मनीष कुुमार, मुकेश कुमार, धीरज शर्मा और गुरप्रीत सिंह को दो बड़ी गाड़ियों और मिनी जीप के साथ भेजा। ड्राइवर मनजीत सिंह, अमनदीप सिंह व प्रदीप सिंह तुरंत वाहनों को लेकर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। रविंदर कुमार के अनुसार जब वह मौके पहुंचे तो एक सिलिंडर और फट गया। उन्होंने बताया कि दो बार गाड़ियां पानी लेकर घटनास्थल पर पहुंचीं। धमाके ऊपरी मंजिल में हुए थे जिससे छत भी गिर गई। वहां उनकी टीम ने पानी की बौछारों से आग पर काबू पाने के साथ-साथ अंदर रखे सिलिंडर भी बाहर निकाले।
उन्होंने बताया कि वहां पांच सिलिंडर थे। इनमें से चार भरे हुए थे। उनमें से दो फट गए। दो को उन्होंने बाहर निकाला। जब उनकी टीम आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हुई थी तो घर में रखे दो फ्रिजों के कंप्रेसर भी फट गए। तुरंत टीम के पहुंचने से आग पर ऊपरी मंजिल पर ही काबू पा लिया गया। उन्होंने कहा कि इस आगजनी में घर का सामान तो जलकर रखा हो गया। इतना शुक्र रहा कि उस समय घर में कोई नहीं थी। आग कैसे लगी ये पता नहीं चल पाया है। एहतियातन एक पानी से भरी गाड़ी वहीं पर खड़ी की गई है। पीड़ित के अनुसार घर में दो परिवार रहते हैं, इसलिए इतने सिलिंडर रखे हुए थे।