{"_id":"57bee06a4f1c1b325fd4eed2","slug":"fire-short-circuit-passport-office-third-floor-fire-brigade-jalandhar-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पासपोर्ट कार्यालय की तीसरी मंजिल में शार्ट सर्किट से आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पासपोर्ट कार्यालय की तीसरी मंजिल में शार्ट सर्किट से आग
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Thu, 25 Aug 2016 09:16 PM IST
विज्ञापन
अाग
- फोटो : fire
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस लाइन रोड स्थित पासपोर्ट के मैन कार्यालय की तीसरी मंजिल के एक विभाग में वीरवार सुबह आग लग गई। गनीमत रही कि इस पर समय रहते काबू पाया लिया गया और बड़ा हादसा होने से बच गया।
घटना के समय पासपोर्ट कार्यालय का स्टाफ और अपना काम करवाने के सिलसिले में कई लोग मौजूद थे। अचानक आग लगने के बाद तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची टीम ने मुस्तैदी आग पर काबू पाय लिया।
कर्मचारियों ने कार्बन डाई आक्साइड सिलिंडर की मदद से आग को बुझाया। फायर ब्रिगेड के पास ऐसी गाड़ियां नहीं हैं, जो तीसरी मंजिल पर लगी आग पर काबू पा सकें। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। फायर ब्रिगेड के जिला सहायक अधिकारी सुरजीत सिंह ने कहा कि पासपोर्ट कार्यालय के पास आग पर काबू पाने के लिए कोई भी इंतजाम नहीं है।
विज्ञापन
कार्यालय में अग्निशमन यंत्र तक नहीं लगाए गए हैं। विभाग की ओर से कई बार पासपोर्ट कार्यालय के अधिकारियों को फायर सिस्टम लगवाने के लिए बोला जा चुका है, मगर अभी तक कोई इंतजाम नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि फायर ब्रिगेड की ओर से पासपोर्ट कार्यालय को अब एक बार फिर से नोटिस जारी किया जाएगा।