फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   fire, short circuit, passport office, third floor, fire brigade, jalandhar, punjab

पासपोर्ट कार्यालय की तीसरी मंजिल में शार्ट सर्किट से आग

Thu, 25 Aug 2016 09:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Thu, 25 Aug 2016 09:16 PM IST
विज्ञापन
fire, short circuit, passport office, third floor, fire brigade, jalandhar, punjab
अाग - फोटो : fire
पुलिस लाइन रोड स्थित पासपोर्ट के मैन कार्यालय की तीसरी मंजिल के एक विभाग में वीरवार सुबह आग लग गई। गनीमत रही कि इस पर समय रहते काबू पाया लिया गया और बड़ा हादसा होने से बच गया।
विज्ञापन


घटना के समय पासपोर्ट कार्यालय का स्टाफ और अपना काम करवाने के सिलसिले में कई लोग मौजूद थे। अचानक आग लगने के बाद तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची टीम ने मुस्तैदी आग पर काबू पाय लिया।
विज्ञापन


कर्मचारियों ने कार्बन डाई आक्साइड सिलिंडर की मदद से आग को बुझाया। फायर ब्रिगेड के पास ऐसी गाड़ियां नहीं हैं, जो तीसरी मंजिल पर लगी आग पर काबू पा सकें। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। फायर ब्रिगेड के जिला सहायक अधिकारी सुरजीत सिंह ने कहा कि पासपोर्ट कार्यालय के पास आग पर काबू पाने के लिए कोई भी इंतजाम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यालय में अग्निशमन यंत्र तक नहीं लगाए गए हैं। विभाग की ओर से कई बार पासपोर्ट कार्यालय के अधिकारियों को फायर सिस्टम लगवाने के लिए बोला जा चुका है, मगर अभी तक कोई इंतजाम नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि फायर ब्रिगेड की ओर से पासपोर्ट कार्यालय को अब एक बार फिर से नोटिस जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed