{"_id":"5ebace7a8ebc3e9090614e0f","slug":"fire-on-shop-and-home-in-firozpur-firozpur-news-pkl3749711146","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग लगने से दुकान, घर का सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग लगने से दुकान, घर का सामान जला
विज्ञापन
फिरोजपुर शहर के कुचा मंगत राम में दुकान और घर को लगी आग बुझाते फायर ब्रिगेड कर्मी।
- फोटो : FIROZPUR
शहर के कुचा मंगत राम में मंगलवार सुबह साढ़े तीन बजे के करीब शार्ट सर्किट के चलते रेडीमेड कमड़े की दुकान और घर को आग लग गई। दुकान के ऊपर बने मकान से किसी तरह लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। अग्निकांड में दुकान में पड़ा सारा रेडीमेड कपड़ा जल गया। फायर ब्रिगेड मुलाजिमोें बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।
फायर ब्रिगेड विभाग के अधिकारी चरणजीत सिंह ने बताया कि जैसे ही उन्हें आग लगने की सूचना मिली उसी समय मुलाजिम मौके पर पहुंच गए और आग पर नियंत्रण पाना शुरू कर दिया। आसपास के लोग पहले से ही आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे थे। दमकल कर्मियों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकान के ऊपर बने मकान पर रह रहे लोगों को सीढ़ी लगाकर नीचे उतारा। दुकान में रेडीमेड कपड़ा भरा पड़ा था, आग लगने से सारा कपड़ा जल गया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट होना है।
उधर, पीड़ित दर्शन लाल ने बताया कि मंगलवार सुबह तकरीबन साढ़े तीन बजे आग लगी। आग लगने की जानकारी मिलते ही तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया। मौके पर फायर ब्रिगेड ने पहुंच कर उनके परिवार के सदस्यों को बचाया। लाल ने कहा कि लॉकडाउन के चलते पहले ही कारोबार ठप पड़ा है। अब दुकान और मकान में आग लगने से उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।