फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   fire in three places near bus stand

बस स्टैंड के पास तीन जगहों पर आग

Sun, 17 Jan 2016 05:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Sun, 17 Jan 2016 05:50 PM IST
विज्ञापन
fire in three places near bus stand
स्थानीय बस स्टैंड के पास प्राइम टावर समीप रविवार अल सुबह करीब 3 बजे तीन जगहों पर एक साथ आग लग गई।
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।

आग इतनी तेज थी कि तीनों जगहों का सामान जलकर राख हो गया है। किंग वीजा कंसलटेशन, मनी एक्सचेंजर और एक रेस्टोरेंट में शार्ट सर्किट से आग लगी बताई जा रही है।

इसकी सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने लगातार दो घंटे पानी की बौछार करने के बाद आग पर काबू पा लिया।

इससे कोई जानी नुकसान होने से बचाव हो गया, मगर तीनों जगहों में काफी सामान जल कर राख हो गया। रेस्टोरेंट के सुखविंदर सिंह ने कहा कि आग लगने की वजह से काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


वहां पड़ा सारा सामान जल गया, जो काफी महंगा था। मनी एक्सचेंजर के अनिल अरोड़ा ने कहा कि दफ्तर पूरी तरह से जल गया है। वहां कई जरूरी दस्तावेज भी जल कर राख हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed