फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   father eat poison with children in Muktsar

संदिग्ध हालात में पिता ने दो बच्चों के साथ खाया जहर

Thu, 18 Feb 2021 10:41 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
father eat poison with children in Muktsar
संदिग्ध हालात में पिता ने अपने दो बच्चों को जहरीला पदार्थ देकर खुद भी जहर निगल लिया। इसमें सात वर्षीय बेटी की मौत हो गई, जबकि बाप-बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है। पिता लुधियाना डीएमसी में वेंटिलेटर पर है। वहीं मामले की जांच एएसआई जसवीर सिंह और बिंदर सिंह कर रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जोधू कॉलोनी गली नंबर आठ निवासी नवीन कुमार भोला ने बुधवार को रात अपनी सात वर्षीय बेटी गुड्डी तथा पांच वर्षीय बेटे काका को जहर देने के बाद खुद भी जहरीला पदार्थ निगल लिया। इस बात का पता चलते ही घरवाले तुरंत सभी को नजदीक के अस्पताल में ले गए, जहां हालत गंभीर होने के कारण तीनों को लुधियाना के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

थाना सिटी प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि इस दौरान बेटी गुड्डी की मौत हो गई है। जबकि बाप-बेटे की हालत गंभीर है। नवीन अभी बयान देने की हालत में नहीं है। नवीन के बयान पर ही अगली कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि नवीन एक प्राइवेट एंबुलेंस चालक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed