{"_id":"61434e768ebc3e976a2b2e3f","slug":"farmers-threw-cow-dung-at-house-of-bjp-leader-hs-kahlon-in-jalandhar-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर: भाजपा नेता एचएस काहलों के घर पर किसानों ने फेंका गोबर, बिजली भी काटी, दिया था विवादित बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर: भाजपा नेता एचएस काहलों के घर पर किसानों ने फेंका गोबर, बिजली भी काटी, दिया था विवादित बयान
Thu, 16 Sep 2021 07:42 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 16 Sep 2021 07:42 PM IST
सार
पंजाब के जालंधर में भाजपा नेता एचएस काहलों को किसानों को लेकर विवादित बयान देना भारी पड़ गया। उनके बयान से नाराज किसानों ने कोठी का घेराव किया और गोबर भी फेंका। किसानों ने काहलों के घर की बिजली तक काट दी।
विज्ञापन
भाजपा नेता एचएस काहलों के आवास पर किसानों ने फेंका गोबर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट एचएस काहलों पर बुधवार देर रात किसानों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने जमकर रोष व्यक्त किया और काहलों के घर में गोबर की बोरियां फेंकीं और दीवारों पर भी गोबर पोत दिया। इतना ही नहीं नाराज किसानों ने बिजली कनेक्शन भी काट दिया। उस समय एडवोकेट काहलों घर पर नहीं थे। इससे पहले किसानों ने उनके घर का घेराव भी किया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- पंजाब में धमाका: डेढ़ किमी दूर तक सुनाई दी आवाज, एक युवक की मौत, सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटीं
विज्ञापन
किसानों ने कहा कि एक तरफ भाजपा की अगुवाई वाली सरकार ने कृषि के काले कानून लाकर किसानों को बेघर कर दिया है तो दूसरी तरफ भाजपा नेता विवादित टिप्पणियां कर रहे हैं। अकाली दल छोड़ भाजपा में शामिल हुए प्रदेश प्रवक्ता ने जालंधर में शीतला माता मंदिर स्थित भाजपा ऑफिस में विवादित बयान दिया था।
विज्ञापन
काहलों ने यह भी कहा था ये तो मोदी साहब हैं जो किसानों को प्यार करते हैं। अगर उनके जैसा दिमाग वाला आदमी होता तो डंडे मारकर इन्हें जेल के अंदर डाल देता। काहलों ने वामपंथियों पर भी निशाना साधा था और कहा था कि लाल झंडे वाले जिस घर में घुस जाते हैं वह उजड़ जाता है। इसकी वजह से उनकी रोजी-रोटी चल रही है। हालांकि संयुक्त किसान मोर्चा नेता बलबीर राजेवाल ने सबक सिखाने की बात कही थी।
यह भी पढ़ें- आतंकी हमले की आशंका: पठानकोट में रेड अलर्ट, हिमाचल प्रदेश व जम्मू की सीमाएं सील, वाहनों की गहन जांच जारी
इसके बाद से किसानों में रोष फैला हुआ है और एडवोकेट काहलों के खिलाफ काफी गुस्सा है। एडवोकेट काहलों बयान के बाद से ही भूमिगत हैं। पुलिस की तरफ से उनकी कोठी पर सुरक्षा की जा रही है लेकिन किसानों ने कोठी पर गोबर फेंक दिया है। इलाके के लोग भी काहलों से कन्नी काटने लगे हैं, यहां तक कि रिश्तेदारों ने भी किनारा कर लिया है।