फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Farmers surrounded DC office to get the agriculture law canceled

कृषि कानून रद्द करवाने के लिए किसानों ने घेरा डीसी कार्यालय

Fri, 23 Jul 2021 05:12 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 05:12 PM IST
विज्ञापन
Farmers surrounded DC office to get the agriculture law canceled
जालंधर। एक तरफ जहां पंजाब के नवनियुक्त प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू का शपथ ग्रहण समारोह चल रहा था, वहीं दूसरी तरफ जालंधर में किसान कृषि सुधार कानूनों को रद्द करवाने व बिजली संकट के चलते सड़कों पर उतर गए। इन्हीं मुद्दों को लेकर शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन लक्खोवाल ने डीसी कार्यालय का घेराव किया। किसानों ने जिला प्रशासन से जमीनों के मुआवजे की भी मांग रखी। किसानों का कहना है कि सरकार उन्हें निर्धारित मुआवजा नहीं मुहैया करवा रही है। प्रधान सतवंत सिंह ने कहा कि रिंग रोड तथा बाईपास बढ़ाने के लिए कई किसानों की जमीनें सरकार ने कब्जे में ले ली हैं। इतना ही नहीं किसानों को निर्धारित कीमत से भी कम मुआवजा मिल रहा है। इस संबंध में जिला प्रशासन को पहले भी मांगपत्र दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद सरकार उनकी मांगों को अनदेखा कर रही है।
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि वह डीसी घनश्याम थोरी के साथ बैठक कर समस्या का समाधान करवाने का प्रयास कर रहे हैं। अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो किसान अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर उतरेंगे। इस मौके पर गुरपिंदर सिंह राणा, परमिंदर सिंह, सुरिंदर सिंह तथा मनजीत सिंह के अलावा यूनियन के अन्य सदस्य व पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed