फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Farmers protest in Ferozepur, Hoshiarpur and Sangrur

फिरोजपुर, होशियारपुर और संगरूर में किसानों का विरोध, केंद्र सरकार और कारपोरेट घरानों के खिलाफ की नारेबाजी

Sun, 28 Mar 2021 10:01 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 10:01 PM IST
विज्ञापन
Farmers protest in Ferozepur, Hoshiarpur and Sangrur
लहरागागा में धरने दौरान संबोधित करतीं किसान महिला नेता। - फोटो : SANGOOR
फिरोजपुर/होशियारपुर। संयुक्त मोर्चा व प्रदेश कमेटी के बैनर तले रविवार को भारती किसान यूनियन एकता (उगराहां) ने माहमूजोइयां टोल प्लाजा पर कृषि कानून की कापियां जलाकर रोष प्रदर्शन किया। इस मौके पर प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार और कारपोरेट घरानों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

किसान नेता गुरविंदर सिंह ने कहा कि रविवार को सभी किसान टोल प्लाजा पर एकत्र हुए। किसानों ने केंद्र सरकार से मांग करते हुए कहा कि तीनों कृषि कानूनों को रद्द किया जाएं। सरकारी इमारतों को बेचना बंद किया जाए। सरकारी विभागों को कारपोरेट घरानों के हाथ में देना बंद किया जाए। किसानों का कहना है कि केंद्र सरकार ने कारपोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने के लिए कृषि कानून बनाया है। किसान दिल्ली बार्डर पर लंबे समय से धरना दे रहे हैं, केंद्र सरकार उनकी मांगों की तरफ ध्यान तक नहीं दे रही है। टोल प्लाजा पर आज सभी किसानों व ग्रामीण महिलाओं ने तीनों कृषि कानून की कापियों को आग लगाकर रोष प्रदर्शन किया है। उनका धरना पक्के तौर पर माहमूजोइयां टोल प्लाजा पर लगा हुआ है। यहां पर दिन-रात किसान धरने पर बैठे हैं।
विज्ञापन

वहीं होशियारपुर के मिनी सचिवालय होशियारपुर के पास कॉरपोरेट घरानों के खिलाफ 137 दिन से चल रहे धरने में कृषि कानूनों की प्रतियां जलाईं। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार को भड़काऊ गतिविधियों को रोकना चाहिए और किसानों की मांगों को जल्द स्वीकार करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं संगरूर के लहरागागा के लेहल खुर्द कैचियां स्थित पेट्रोल पंप पर कृषि कानूनों के खिलाफ 178 दिन से धरना जारी है। रविवार को किसानों ने धरने के दौरान कृषि कानूनों की प्रतियां जलाईं और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। धरने में बड़ी तादाद में महिलाएं भी शामिल थीं। भाकियू उगराहां के ब्लॉक लहरा के अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह पिशौर ने कहा कि केंद्र सरकार कोरोना की आड़ में ये सब कर रही है। पंजाब सरकार ने शिक्षण संस्थानों को बंद करके छात्रों के भविष्य को दांव पर लगाया जा रहा है जबकि सिनेमा, शराब के ठेके, धार्मिक स्थल, क्लब खोले जा रहे हैं। इसके अलावा सियासी रैलियां की जा रही हैं। इस मौके पर बहादर सिंह भुटाल खुर्द, सूबा सिंह संगतपुरा, हरजिंदर सिंह नंगला, जगसीर सिंह खंडेबाद, रामचंद सिंह चोटियां, बलजीत सिंह गोबिंदगढ़ जेजियां मौजूद थे।

फिरोजपुर के गांव माहमूजोइयां स्थित टोल प्लाजा पर किसान कृषि कानून की कापियां जलाकर रोष प्रदर्शन

फिरोजपुर के गांव माहमूजोइयां स्थित टोल प्लाजा पर किसान कृषि कानून की कापियां जलाकर रोष प्रदर्शन- फोटो : FIROZPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed