फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Farmers jammed three places in Kapurthala

कपूरथला में किसानों ने तीन जगह लगाया जाम

Sat, 06 Feb 2021 06:11 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 06:11 PM IST
विज्ञापन
Farmers jammed three places in Kapurthala
कपूरथला-जालंधर रोड पर गांव धालीवाल दोनां मोड़ पर जाम लगाकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते क? - फोटो : KAPURTHALA
कपूरथला। किसानों शनिवार को शहर के बस स्टैंड, जालंधर रोड पर अर्बन इस्टेट व गांव धालीवाल दोनां मोड़ पर तीन घंटे तक रोड जाम करके प्रदर्शन किया। इस दौरान कहीं भी किसी तरह की झड़प की कोई सूचना नहीं है। किसानों ने ट्रैक्टर-ट्रालियों लगाकर और बैरिकेडिंग करके शांतिमय ढंग से प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

गांव धालीवाल दोनां मोड पर किसान गुरदीश सिंह धालीवाल और अमरजीत सिंह ने कहा कि पिछले 75 दिनों से किसान तीनों कृषि कानून रद करवाने के लिए शांतमय ढंग से सड़कों पर बैठा है। केंद्र सरकार को यह दिखाई नहीं दे रहा है। इस धरने में धालीवाल दोनों, धुआंखे निशान, धुआंखे जागीर, ढपई, वडाला, कोट औजला के अलावा अन्य गांवों के किसानों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर संदीप सिंह, गुरजीत सिंह, दलजीत सिंह जीता, हरजिंदर सिंह, शमिंदर सिंह, बलबीर बीरी, दरबारा सिंह, तरसेम सिंह थापर, हरविंदर सिंह बिंदी, मलकीत सिंह, रणजीत सिंह राणा, धर्मपाल सिंह, सुखजीत सिंह ढपई, जस्सा सिंह कोट, सुखविंदर सिंह, बचितर सिंह, रेशम सिंह उपस्थित थे। जालंधर रोड पर ही अर्बन इस्टेट के बाहर और बस स्टैंड पर भी धरना दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed