फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Farmers announce they will hold a protest on October 6 to demand compensation.

Jalandhar News: किसानों का एलान, छह अक्तूबर को मुआवजे के लिए करेंगे प्रदर्शन

Sun, 28 Sep 2025 01:48 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Farmers announce they will hold a protest on October 6 to demand compensation.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पटियाला। किसान मजदूर मोर्चा की शनिवार को एक महत्वपूर्ण बैठक में एलान किया गया कि 6 अक्टूबर को मुआवजे के लिए प्रदर्शन किया जाएगा। मोर्चा के नेताओं ने कहा कि बाढ़ में नुकसान झेल रहे किसानों को कम से कम 70,000 रुपये प्रति एकड़ मुआवज़ा मिले और खेत मजदूरों को भी कुल मुआवजे का 10 प्रतिशत दिया जाए। बैठक के दौरान मोर्चा ने पंजाब सहित सभी राज्यों के उन लोगों का आभार व्यक्त किया जो बाढ़ के दौरान मदद के लिए आगे आए थे।

पराली जलाने के मुद्दे पर बात करते हुए मोर्चा के नेताओं सरवन सिंह पंधेर समेत अन्य ने ताजा आंकड़े और अध्ययन दिखाए जिनके अनुसार प्रदूषण में किसानों का योगदान 6 प्रतिशत से भी कम है। कहा कि इसके बावजूद अदालतें और सरकारें सारा दोष किसानों पर डाल रही हैं और उनके लिए कठोर जुर्माने और सजा तय की गई है। दूसरी ओर सरकार ने उद्योगों के खिलाफ बनाए गए कानूनों में भारी ढील दी है। किसानों को पराली प्रबंधन के लिए कम से कम 6000 रुपये प्रति एकड़ मिलने चाहिए। मोर्चा ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और स्थानीय पंचायतों से बाढ़ प्रभावित इलाकों में रहने वाले किसानों से किसी भी तरह का ठेका शुल्क न लेने की भी अपील की। मोर्चा ने कहा कि पुलिस ने ट्रॉली चोरी मामले में आप नेता पंकज पप्पू को बचाया और संबंधित डीएसपी ने कानून के अनुसार कार्रवाई न करके पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed