{"_id":"6ac14db86e330d7fb70b0277","slug":"farmer-shot-himself-dead-after-crop-damage-moga-news-c-371-1-mog1001-103230-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: फसल को नुकसान पहुंचाने पर किसान ने गोली मारकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: फसल को नुकसान पहुंचाने पर किसान ने गोली मारकर जान दी
Sun, 04 Oct 2026 12:17 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Sun, 04 Oct 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
सुसाइड से पहले सुसाइड नोट पर सब कुछ लिखा
संवाद न्यूज एजेंसी
मोगा। गांव धल्लेके निवासी किसान गुरदीप सिंह ने शनिवार सुबह अपने घर में लाइसेंसी .32 बोर रिवॉल्वर से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की। गुरदीप सिंह पूर्व पंचायत सदस्य भी थे।
उन्होंने लुधियाना निवासी बलविंदर सिंह की करीब 20 एकड़ जमीन ठेके पर ली थी। गुरदीप ने इस जमीन पर धान की फसल लगाई थी। बलविंदर सिंह और उनके एनआरआई भाई जोगिंदर सिंह मिट्ठू के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। 23 सितंबर को गुरदीप सिंह की करीब साढ़े चार एकड़ फसल को स्प्रे कर नुकसान पहुंचाया गया। खेत में लगी मोटर भी खराब कर दी गई थी, जिससे खेतों में पानी न पहुंच सके। परिजनों के अनुसार इस विवाद के बाद गुरदीप सिंह को लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं।
माैके से सुसाइड नोट बरामद
इन धमकियों से वह पिछले कुछ दिनों से परेशान था। डीएसपी राहुल कौशल ने बताया कि पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है। पुलिस मृतक के बेटे के बयान दर्ज कर रही है और नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करेगी। 55 वर्षीय गुरदीप सिंह के परिवार में दो बेटियां और एक बेटा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोगा के शवगृह में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
फोटो... मृतक किसान की फाइल फोटो।