{"_id":"6ac14c9b7ea8650e2e048b24","slug":"residents-and-councilor-at-odds-over-sewerage-issue-abohar-news-c-60-1-abr1001-101319-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: सीवरेज समस्या पर मोहल्लावासी और पार्षद आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: सीवरेज समस्या पर मोहल्लावासी और पार्षद आमने-सामने
Sun, 04 Oct 2026 12:12 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Sun, 04 Oct 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
पार्षद के बेटे के कथित बयान पर भड़के लोग, रात 12 बजे तक चला हंगामा
संवाद न्यूज़ एजेंसी
अबोहर। वार्ड 32 में सीवरेज समस्या के समाधान न होने पर शुक्रवार रात सैकड़ों महिला-पुरुष भाजपा पार्षद कांता रानी के घर पहुंच गए। उन्होंने पार्षद से समस्या हल करने या इस्तीफा देने की मांग की।
इस दौरान दोनों पक्षों में रात करीब 12 बजे तक तीखी बहस हुई। मोहल्लावासियों ने आरोप लगाया कि पार्षद के बेटे ने कहा कि उनकी माता वोटों से नहीं, बल्कि 8 लाख रुपये खर्च कर पार्षद बनीं। लोगों ने पार्षद के बेटे के व्यवहार की निंदा की। उन्होंने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए, क्योंकि उन्हें सक्शन मशीनें मौके पर नहीं दिखीं। गुस्साए लोगों ने पार्षद पर गाली-गलौज और बेटे पर महिलाओं से हाथापाई का आरोप भी लगाया। वहीं, पार्षद कांता रानी ने सभी आरोपों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि उनके बेटे ने उन्हें बचाने का प्रयास किया था।