फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Farmer leaders in Maha Panchayat said, Punjabis know how to take away their rights

महा पंचायत में किसान नेता बोले, पंजाबी अपना हक छीनना जानते हैं

Wed, 17 Mar 2021 10:26 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
Farmer leaders in Maha Panchayat said, Punjabis know how to take away their rights
अबोहर में हुई महा पंचायत में पहुंचे किसान। - फोटो : ABOHAR
अबोहर। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर बुधवार को भारतीय किसान यूनियन डकौंदा व अन्य संगठनों ने अनाज मंडी में तहसील स्तर की किसान महापंचायत का आयोजन किया, जिसमें हजारों की संख्या में किसानों ने भाग लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान किसान नेता व पंजाब के पूर्व डीआईजी जेल लखमिंदर सिंह जाखड़ ने कहा कि जब तक मोदी सरकार तीनों काले खेती कानून रद्द नहीं करती, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि पंजाबी अपना हक छीनना भली भांति जानते हैं। किसान नेता बूटा सिंह बुर्जगिल, हरनेक सिंह मेहमा, हरीश नेडा, मनजीत सिंह धनेर, भूपिंदर सिंह कमालवाला ने कहा कि मोदी सरकार कारपोरेट घरानों के हाथों में किसानों की जमीनें गिरवी रखना चाहती है, जिसे किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। किसान नेताओं ने कहा कि दिल्ली की सीमाओं पर चार माह से प्रदर्शन जारी है, लेकिन मोदी सरकार पर असर नहीं हो रहा है। किसान नेताओं ने कहा कि हमारा संघर्ष तीन कृषि कानूनों को रद्द करवाने तक जारी रहेगा। इस मौके पर गुरनाम भुल्लर, बलकार सिंह, संधू सुरजीत, बब्बू घुड़ियाना गीतकार ने किसानी संबंधी गीतों से समां बांधे रखा। इतना ही नहीं गतका टीम ने भी गतका के जौहर दिखाए। इस मौके पर लखमिंदर सिंह जाखड़, एडवोकेट इंद्रजीत बजाज, सरपंच यूनियन के पूर्व प्रधान एडवोकेट सुशील सियाग, आरडी बिश्नोई, सुखमंदर सिंह झोरडखेड़ा, गुणवंत सिंह पंजावा तथा अनिल नागौरी ने भी पहुंच कर किसान आंदोलन को अपना समर्थन दिया।

अबोहर में महापंचायत पहुंचीं किसान महिलाएं।

अबोहर में महापंचायत पहुंचीं किसान महिलाएं।- फोटो : ABOHAR

अबोहर में किसान महामंचायत में पहुंचे किसान नेता।

अबोहर में किसान महामंचायत में पहुंचे किसान नेता।- फोटो : ABOHAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed