फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Faridkot was the coldest in the north Indian plain area

तीन हफ्ते में दूसरी बार उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में सबसे ठंडा रहा फरीदकोट

Thu, 19 Nov 2020 10:57 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Faridkot was the coldest in the north Indian plain area
फरीदकोट। पहाड़ी क्षेत्र में बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठंड का प्रकोप शुरू हो गया है। वीरवार को फरीदकोट शहर का न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में सबसे कम रहा। पिछले तीन हफ्ते के दौरान फरीदकोट शहर लगातार दूसरी बार उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में सबसे ठंडा शहर रहा। इससे पहले पिछले माह 27 अक्टूबर को भी शहर का न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री था और उस दिन भी यहां का तापमान उत्तर भारत के शहरों में सबसे कम था। मौसम विभाग के अनुसार वीरवार को मैदानी इलाकों में फरीदकोट के 5.6 डिग्री तापमान के मुकाबले राजस्थान के चुरू का तापमान 6.6, हरियाणा के सिरसा का 7.0, दिल्ली के लारी पूसा और यूपी के मुजफ्फरनगर का न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। फरीदकोट के खेतीबाड़ी विभाग के मौसम विज्ञानी डॉ. सुधीर मिश्रा ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्र में लगातार हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी क्षेत्र का तापमान भी गिर रहा है। आने वाले दिनों में मौसम में और ठंड के साथ कोहरा पड़ने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed