फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Family members of those killed in the car accident gheraoed the police station

Jalandhar News: कार हादसे में मारे गए लोगों के परिवार सदस्याें ने किया थाने का घेराव

Thu, 12 Jun 2025 09:22 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 09:22 PM IST
विज्ञापन
Family members of those killed in the car accident gheraoed the police station
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पठानकोट। जिले के माधोपुर कुलियां में 7 जून को हुए कार हादसे में मारे गए लोगों के परिवार सदस्यों ने वीरवार को पुलिस स्टेशन सुजानपुर का घेराव किया। वहीं, उक्त पीड़ित परिवारों ने पुलिस अधिकारियों पर सही कार्रवाई ना करने संबंधी आरोप भी लगाए है। उक्त कार हादसे में महेश और करन नाम का युवक व निर्मला देवी नाम की महिला की मौत हो गई थी।
मृतक महेश के पिता रिषी कुमार निवासी निकट शिवाला मंदिर सुजानपुर ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसके लड़के को घटना वाले दिन शाम 5 बजे फोन कर धोखे में रखकर नहर में नहाने का कहकर बुलाया गया। जिसके बाद शाम 7 बजे उनको पता चला कि महेश की कार हादसे में मौत हो गई है। हालांकि पुलिस अभी तक आरोपियों पर क्या कार्रवाई कर रही है उसके बारे में उनको कोई पता नहीं चल रहा है। मृतक करन की मां का आरोप है कि उसके लड़के काे प्लानिंग के साथ घर से बुलाया गया और बाहर जाकर उसके लड़के की हत्या कर दी गई है। पुलिस उसके लड़के के हत्यारों को पकड़ इंसाफ दिलाए। मृतक निर्मला देवी के ससुर ने बताया कि उसकी बहु निर्मला अपनी पड़ोसन अंजू बाला के साथ सैर करने शाम को गई थी और तभी पीछे से एक सर्कापियो गाड़ी तेजगति में आई और उसने निर्मला और अंजू बाला को कुचल दिया।
विज्ञापन

निर्मला की मौत हो गई और अंजू बाला गंभीर रूप में घायल हो गई है। पीड़ित का आरोप है कि कार चालक नशे में थे और अभी तक पुलिस उन पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पाई है। सभी आरोपी पुलिस ग्रिफ्त से बाहर है। पुलिस थाना सुजानपुर के प्रभारी मोहित टॉक से जब उक्त मामले संबंधी बात की गई तो उनका कहना था कि गाड़ी सवार युवकों ने पहले स्टंट किए और उसके बाद हादसे का शिकार हो गए। जहां तक कि सभी ने पहले पार्टी की। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चला पाएगा कि युवकों की मौत कैसे हुई है। हालांकि पीड़ितों परिवारों के बयान पर आगे की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो: 01 पुलिस स्टेशन के बाद मृतकों के परिवार सदस्य इंसाफ के लिए रोष जताते हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed