फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   factory, fire, Jalandhar.

फैक्टरी में आग से लाखों का नुकसान

Sun, 30 Mar 2014 10:33 PM IST
जालंधर।
जालंधर। Updated Sun, 30 Mar 2014 10:33 PM IST
विज्ञापन
 factory, fire, Jalandhar.
जालंधर कुंज में बनी थरमोकोल की फैक्टरी में रविवार सुबह 11 बजे अचानक आग लग गई। आग लगने के कारण फैक्टरी के अंदर रहने वाले मजदूरों में अफरातफरी मच गई। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। खासी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन


फैक्टरी मालिक प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने कहा कि रविवार को फैक्टरी में छुट्टी थी। ऐसे में लगता है कि आग शॉट सर्किट से लगी है। आग पर काबू पाने के लिए मौके पर फायर ब्रिगेड की सात से आठ गाड़ियां मौके पर पहुंची। फैक्टरी थरमोकॉल की होने के कारण फायर ब्रिगेड की टीम को आग पर काबू पाने के लिए करीब ढाई घंटे का समय लगा।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे फायरब्रिगेड के इंचार्ज राजेंद्र शर्मा ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए उन्हें काफी मुश्किलें उठानी पड़ी हैं। उनके अनुसार अब आग के कारण का पता नहीं चला है। सूचना पर थाना लांबड़ा की पुलिस भी पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed