{"_id":"582b0e7d4f1c1b57368fec09","slug":"facility-employees-protest-mini-secretariat-state-government-muktsar-jalandhar-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुविधा कर्मियों ने किया रोष मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुविधा कर्मियों ने किया रोष मार्च
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर
Updated Tue, 15 Nov 2016 09:02 PM IST
विज्ञापन
रोष मार्च
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेगुलर करने की मांग पर दो माह से लगातार संघर्ष कर रहे नौकरी से निकाले सुविधा कर्मियों का मिनी सचिवालय के सामने बीते एक माह से धरना जारी है। कर्मियों ने मंगलवार को शहर में रोष मार्च किया। सचिवालय से शुरू हुआ यह मार्च बठिंडा रोड, कोटकपूरा रोड व अन्य बाजार से होते हुए वापस सचिवालय के सामने पहुंचकर समाप्त हुआ।
इस दौरान सुविधा कर्मियों ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। जिला अध्यक्ष गुरमीत सिंह ने कहा कि आगामी समय में वह सेवा केंद्रों में होने वाली धांधली भी उजागर करेंगे। उन्होंने कहा कि लोगों की होने वाली लूट से बचाने के लिए वह सेवा केंद्रों पर जाकर लोगों को जागरूक करेंगे।
कार्यकारी अध्यक्ष कुलदीप कौर ने कहा कि राज्य सरकार ने अपने परिवार का गुजारा कर रहे 1100 सुविधा कर्मियों को नौकरी से निकालकर बेरोजगार कर दिया है। इस वजह से उनके घरों की आर्थिक हालत भी चरमरा गई है। सरकार ने उन्हें हक देने के बजाय उन पर लाठियां बरसाकर झूठे पर्चे दर्ज कर दिए हैं। इस अवसर पर राजेश कुमार, रमेश कुमार, अमन कुमार, अवनीश कुमार, प्रदीप सिंह, इशा, रेनू बाला, दीपिका, आशीश, संजीव कुमार, सतीश कुमार, परमजीत कौर, अनुराधा, पठानकोट, सौरव श्रीवास्तव, मखनजीत सिंह, गुरदीप सिंह, राजपाल सिंह, परमजीत कौर, विनोद कुमार और अंजू वर्मा भी मौजूद थे।