फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Encounter in Jalandhar Police fired upon while conducting recovery operation gangster Doni Bal gang injured

जालंधर में मुठभेड़: रिकवरी के लिए लाई पुलिस पर की फायरिंग, डोनी बल गैंग से जुड़ा बदमाश गोली लगने से घायल

Sat, 12 Sep 2026 11:04 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Published by: Nivedita Updated Sat, 12 Sep 2026 11:04 AM IST
सार

आरोपी को एक वारदात में शिनाख्त और पूछताछ के बाद हथियार की रिकवरी के लिए जमशेरपुर स्थित डेयरी कॉम्प्लेक्स के पास लाया गया था। इसी दौरान उसने पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश की।

विज्ञापन
Encounter in Jalandhar Police fired upon while conducting recovery operation gangster Doni Bal gang injured
जालंधर में पुलिस मुठभेड़ - फोटो : संवाद

विस्तार

जालंधर पुलिस ने शनिवार सुबह मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश को टांग में गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, आरोपी को एक वारदात में शिनाख्त और पूछताछ के बाद हथियार की रिकवरी के लिए जमशेरपुर स्थित डेयरी कॉम्प्लेक्स के पास लाया गया था। इसी दौरान उसने पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश की। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। 



मुठभेड़ में कुल तीन राउंड फायरिंग हुई। आरोपी की पहचान सुखजिंदर सिंह उर्फ प्रिंस निवासी तरनतारन के रूप में बताई गई है। पुलिस के मुताबिक, वह गैंगस्टर डोनी बल गैंग का सदस्य है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी कथित तौर पर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। उसे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर गिरफ्तार किया गया था। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, पूछताछ के बाद शनिवार सुबह करीब 8 बजे आरोपी को हथियार की रिकवरी के लिए जमशेरपुर स्थित डेयरी कॉम्प्लेक्स के पास ले जाया गया था। इसी दौरान उसने भागने की कोशिश की और पुलिस के मुताबिक, पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी की टांग में लगी। मौके से गोली का खोल और पिस्तौल बरामद होने की बात पुलिस ने कही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली लगने से सुखजिंदर उर्फ प्रिंस घायल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल जालंधर में भर्ती करवाया। पुलिस अब आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड और उसके कथित गैंग कनेक्शन के साथ-साथ उस वारदात की भी जांच कर रही है, जिसमें उसकी भूमिका सामने आई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed