फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Electricity bills of 518 gaushalas waived; 22 from Hoshiarpur: Keemti Bhagat

518 गोशालाओं के बिजली बिल माफ, 22 होशियारपुर की : कीमती भगत

Mon, 31 Aug 2026 10:19 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Mon, 31 Aug 2026 10:19 PM IST
विज्ञापन
Electricity bills of 518 gaushalas waived; 22 from Hoshiarpur: Keemti Bhagat
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

होशियारपुर। पंजाब सरकार ने राज्य की 518 गोशालाओं के 100 करोड़ रुपये से अधिक के बिजली बिल माफ किए हैं। इनमें होशियारपुर जिले की 22 गोशालाएं भी शामिल हैं। पंजाब गो सेवा आयोग के उप अध्यक्ष कीमती भगत ने सोमवार को यह जानकारी दी।


उन्होंने पशुपालन विभाग के कार्यालय में गोशाला प्रबंधकों को पंजीकरण सर्टिफिकेट सौंपे। घायल गोवंश के इलाज के लिए गोशालाओं को 118 काऊ लिफ्टर मिले हैं, 21 होशियारपुर को दिए गए। सरकार ने पंजीकृत गायों के लिए प्रतिदिन 61 रुपये देने की अधिसूचना जारी की है। यह राशि जल्द वितरित होगी। भगत ने बताया कि राज्य में करीब 80 हजार बेसहारा गोवंश सड़कों पर हैं। इसके स्थायी समाधान हेतु गोशाला प्रबंधकों से जल्द पंजीकरण करवाने की अपील की। एन-ग्राम पोर्टल पर 6 करोड़ रुपये की सहायता के लिए आवेदन करने को कहा गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed