फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Double Murder In Sultanpur Lodhi Of Punjab

पंजाबः सुल्तानपर लोधी में डबल मर्डर से सनसनी, हत्या कर शव सड़क किनारे फेंके

Sun, 04 Aug 2019 08:44 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर लोधी (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर लोधी (पंजाब) Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 04 Aug 2019 08:44 AM IST
विज्ञापन
Double Murder In Sultanpur Lodhi Of Punjab
सुल्तानपुर लोधी में घटनास्थल पर लोगों से जानकारी हासिल करते एसएचओ सुल्तानपुर लोधी सरबजीत सिंह। - फोटो : KAPURTHALA

सुल्तानपुर लोधी में शनिवार सुबह एक युवक का शव लोगों ने गांव कड़ाल कलां के पास मुख्य सड़क के किनारे पड़ा देखा। दूसरे युवक का शव गांव अहमदपुर छन्ना श्मशानघाट के अंदर से मिला। डबल मर्डर की सूचना मिलते ही एसएसपी सतिंदर सिंह, डीएसपी सुल्तानपुर लोधी सरवन सिंह बल, एसएचओ सुल्तानपुर लोधी लोधी सरबजीत सिंह और चौकी इंचार्ज आरसीएफ सुखविंदर सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे।

विज्ञापन


दोनों शवों को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवाकर जांच पड़ताल का दौर शुरू किया गया। थाना सुल्तानपुर लोधी में हत्या के दो अलग-अलग मामले दर्ज कर लिए गए हैं। पुलिस एरिया के सीसीटीवी की फुटेज खंगालने में जुट गई है।
विज्ञापन


शनिवार की सुबह सात बजे गांव कड़ाल कलां के मुख्य रोड पर डेरा आनंद सिंह के पास गांव के लोगों ने एक युवक का शव पड़ा देखा। उसकी पहचान जतिंदर सिंह निवासी गांव तलवंडी माधो शाहकोट के रूप में हुई। उसके पैर पर चोट लगी थी जिससे खून बह रहा था। पुलिस अभी इस मामले की जांच कर ही रही थी कि सुबह 11 बजे के करीब गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि गांव अहमदपुर छन्ना के श्मशानघाट में एक युवक का शव पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर थाना सुल्तानपुर लोधी की पुलिस हरकत में आ गई। सूचना मिलते ही एसएसपी समेत आला पुलिस अफसर घटना स्थल पहुंचे। पुलिस के अनुसार जतिंदर सिंह एक सप्ताह पहले माता चिंतपूर्णी में फड़ी लगाकर क्राकरी का सामान बेचने के लिए गया था और शुक्रवार को ही लौटा। शनिवार सुबह उसका शव मिला। दूसरे शव की पहचान गुरप्रीत सिंह निवासी मलसियां थाना शाहकोट जिला जालंधर के रूप में हुई है।

मृतक गुरप्रीत सिंह के परिजनों का कहना है कि गुरप्रीत सिंह अभी दो-तीन दिन पहले ही दुबई से लौटा था। शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे जालंधर में किसी एजेंट से अपना पासपोर्ट लेने गया था। मृतक की माता का कहना है कि गुरप्रीत सिंह जब शाम तक वापस घर नहीं आया तो उन्होंने थाना शाहकोट में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई।

दोनों मृतकों की उम्र 32 के करीब है और दोनों शादीशुदा हैं। सबसे हैरानी की बात तो यह है कि इन दोनों शवों के पास सड़क पर बाइक के राउंड टायरों के घूमने के निशान पाए गए हैं। पुलिस को एरिया की तलाशी करने पर एक लावारिस बाइक भी मिली है। इसके बारे में पुलिस ने अभी कोई खुलासा नहीं किया है।


दोनों के पैर पर चोट के निशान भी हैं। एसएचओ सरबजीत सिंह ने बताया कि एक मृतक की कलाई पर जितेंद्र लिखा हुआ है। डीएसपी सरवन सिंह बल ने कहा कि दोनों मर्डर के मामले हैं। मर्डर की वजह के बारे में बताना जल्दबाजी होगा। थाना सुल्तानपुर लोधी में हत्या के दो अलग-अलग मामले दर्ज करके जांच तेज कर दी गई है। जल्द ही इन अंधे कत्लों की गुत्थी को सुलझा लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed