फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Dispute bitween Lovely Sweets owner and Richi Travel in Jalandhar

लवली स्वीट्स के बाहर धरना: जालंधर में रिची ट्रैवल का बेटा गिरफ्तार, आप सांसद के रिश्तेदार से हुआ विवाद

Wed, 13 Nov 2024 08:41 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 13 Nov 2024 08:41 PM IST
सार

पंजाब के जालंधर में लवली प्लाइवुड एंड सेनिटेशन और ट्रैवल एजेंट रिची ट्रैवल के बीच विवाद हो गया। मामले में पुलिस ने रिची ट्रैवल के बेटे को गिरफ्तार किया है। वहीं लोग इस कार्रवाई से भड़क गए और लोगों ने लवली स्विट्स के बाहर धरना दिया। 

विज्ञापन
Dispute bitween Lovely Sweets owner and Richi Travel in Jalandhar
लवली स्विट्स के बाहर तैनात पुलिस। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब के आम आदमी पार्टी (आप) सांसद अशोक मित्तल के रिश्तेदार लवली प्लाइवुड एंड सेनिटेशन और पंजाब के नामवर एजेंट रिची ट्रैवल में विवाद हो गया। लवली प्लाइवुड के मालिक लवली यूनिवर्सिटी व लवली स्वीट्स के मालिक आप सांसद के निकटवर्ती रिश्तेदार हैं। आरोप है कि उनके फील्ड ऑफिसर को साथ सटे मनी इंटरप्राइजिज के मालिक ने अपने साथियों, रिची ट्रैवल के मालिक को बुलाकर किडनैप कर मारपीट की। 
विज्ञापन


मामले को लेकर पुलिस ने रिची ट्रैवल के मालिक सतपाल मुल्तानी के बेटे रिची और उसके चार साथियों को खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, रिची ट्रैवल के साथी मनी इंटरप्राइजेज के मालिक सूरत सिंह का आरोप है कि उसके साथ मारपीट की गई थी और लवली ग्रुप के करिंदों की तरफ से उसकी पगड़ी उतार ली गई।
विज्ञापन


मामले में बुधवार को सिख संगठनों ने लवली स्वीट्स के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। सांसद के लवली स्वीट्स के बाहर धरने से पुलिस अधिकारियों के हाथ पैर फूल गए। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। संचालकों ने लवली स्वीट्स व लवली बेकर्स बंद कर दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप
प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे इकबाल ढींडसा ने कहा कि पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई की है। घटना के मुताबिक लवली प्लाइवुड एंड सेनिटेशन के फील्ड ऑफिसर राजेश तिवारी अपनी स्कूटी पर दफ्तर आए थे। शोरूम के साथ स्थित गोदाम के बाहर उन्होंने अपना एक्टिवा खड़ा कर दिया। उनके साथ मनी इंटरप्राइजिज के मालिक सूरत सिंह की दुकान थी। एक्टिवा उनकी दुकान के बाहर लगाने पर सूरत सिंह ने जब विरोध किया तो बात मारपीट तक पहुंच गई। इसके बाद सूरत सिंह ने अंदर से रॉड लाकर राजीव तिवारी के सिर पर हमला कर दिया। वहीं, लवली ग्रुप का अन्य मुलाजिम पृथी चंद झगड़े को छुड़ाने पहुंचा, जहां आरोपी के हक में आए एक वकील ने लवली ग्रुप के मुलाजिम को देख लेने की धमकी दी।

बाउंसर और गनमैन के साथ आया था रिची
इसके बाद पीड़ित राजीव तिवारी और अन्य लवली ग्रुप के मुलाजिम ने मनी इंटरप्राइजिज के मालिक सूरत सिंह पर हमला कर दिया। दूसरी ओर जैसे ही सूरत सिंह ने अपने रिश्तेदार एवं शहर के नामी इमिग्रेशन कंपनी रिची ट्रैवल के मालिक सतपाल मुल्तानी को फोन किया, जिसका बेटा रिची खुद अपने साथियों सहित प्राइवेट बाउंसर और पिता के एक गनमैन के साथ मौके पर पहुंचा।

रिची ट्रैवल के मालिक का बेटा रिची जैसे ही साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और लवली प्लाइवुड के अंदर घुसा। झगड़े के दौरान सूरत सिंह और राजीव तिवारी का झगड़ा छुड़ाने वाले पृथी चंद को शोरूम के अंदर से उठाकर गाड़ी में बैठाकर पीटा और फिर उसे थाना 6 की पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि पुलिस ने हमलावर रिची ट्रैवल के मालिक सतपाल मुल्तानी के बेटे रिची और उसके चार साथियों को गिरफ्तार कर लिया। मामला हाईप्रोफाइल होने के कारण पुलिस अधिकारियों की तरफ से फूंक-फूंककर कदम रखा जा रहा है। पांचों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed