फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Dirty water filled the road due to sewer jam in Abohar

सीवर जाम होने से सड़क पर भरा गंदा पानी

Sun, 10 Jan 2021 05:38 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 05:38 PM IST
विज्ञापन
Dirty water filled the road due to sewer jam in Abohar
अबोहर में सीवर लाइन जाम होने से सड़क पर फैला गंदा पानी। - फोटो : ABOHAR
अबोहर। स्वच्छ भारत अभियान के तहत एक ओर जहां पूरे शहर को साफ-सुथरा बनाते हुए जगह-जगह पर सक्शन मशीनें लगाकर सीवर लाइनों की सफाई की जा रही हैं, वहीं दूसरी ओर करीब एक वर्ष पूर्व शुरू हुई ठाकर आबादी रोड की सीवर लाइन जाम होने से सड़क पर गंदा पानी भरा है। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ठाकर आबादी मेन रोड पर गली नंबर 10 से लेकर 15 तक का सीवरेज पिछले कई दिनों से पूरी तरह जाम है। इससे घरों का निकला हुआ गंदा पानी मेन रोड पर भरा है। गंदे पानी की बदबू से यहां के दुकानदारों व राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दुकानदार दौलतराम, राजिंद्र कुमार, राजकुमार प्रजापत, केवल कृष्ण, बंटी आदि ने बताया कि सीवर जाम होने के बारे में वे कई बार विभाग को सूचित कर चुके हैं। अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि एक वर्ष पूर्व ही शुरू हुई नई सीवर लाइन इससे पहले भी कई बार जाम हो चुकी है। उन्होंने इसके स्थायी समाधान की मांग की है। इस बारे में वाटर एवं सीवरेज विभाग के एक्सईएन जुगल किशोर गर्ग ने बताया कि सीवर के मेन लाईन में कंकरीट आदि फंसा होने के कारण यह लाईन जाम हुई है। सीवरेज जल्द साफ करवाया जाएगा। वहीं गंदे पानी की निकासी के लिए सुपर सक्शन मशीनें लगा दी गई हैं। लोगों को शीघ्र ही समस्या से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed