फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Dhaliwal family of America changed the face of village school

Jalandhar News: अमेरिका के धालीवाल परिवार ने गांव के स्कूल की बदली नुहार

Thu, 13 Feb 2025 10:57 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Thu, 13 Feb 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
Dhaliwal family of America changed the face of village school
प्राइमरी स्कूल का नया आलीशान गेट बनवाकर बच्चों को सौंपा
विज्ञापन

----
कपूरथला। विदेशों में पंजाबियों की सफलता जगजाहिर है, लेकिन उनका अपने गांव खासकर पंजाब के प्रति मोह भी किसी से छुपा नहीं है। ऐसे ही अमेरिका के धालीवाल परिवार हर समय गांव के विकास के लिए सबसे आगे रहता है। विदेश में रहते हुए भी गांव धालीवाल दोनां में अपनी जड़ों को सींचने के लिए नवकिरण धालीवाल पत्नी कुलदीप सिंह धालीवाल और रमनदीप कौर धालीवाल पत्नी कूल धालीवाल ने सरकारी एलीमेंटरी स्कूल का आलीशान गेट बनवाकर बच्चों के सुपुर्द किया। इसका उद्घाटन डीईओ एलीमेंटरी ममता बजाज और रमनदीप कौर धालीवाल ने स्कूली की पांच बच्चियों के साथ संयुक्त रूप से रिबन काटकर किया।

स्कूल परिसर में आयोजित सादा समारोह में डीईओ-एलीमेंटरी ममता बजाज ने कहा कि सरकारी प्राइमरी स्कूल के विकास के लिए धालीवाल परिवार का सहयोग अविस्मरणीय है। शिक्षा विभाग उनके इस उद्यम के लिए विशेष तौर पर आभारी है। उन्होंने कहा कि एनआरआइज और गांववासियों के सहयोग से ही सरकारी शिक्षा का स्तर ऊंचा उठाने के लिए प्रयास लगातार जारी है। धालीवाल परिवार की सदस्य रमनदीप कौर धालीवाल ने कहा कि विदेश रहते हुए उनके दिलों में पंजाब का मोह हमेशा रहता है। गांव आकर वह अपनी जड़ों से जुड़ाव महसूस करते हैं। उन्होंने कहा कि गांव के यथासंभव विकास के लिए उनका परिवार तत्पर है। इस दौरान डीईओ एलीमेंटरी ममता बजाज ने विशेष मेहमान रमनदीप कौर धालीवाल को स्मृति चिन्ह और सिरोपा पहनाकर सम्मानित किया। वहीं, सहयोग के लिए लता बाला और उनके बेटे सुखमीत सोनी को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। स्कूल के हेड टीचर गुरमुख सिंह बाबा ने समूह स्टाफ के साथ डीईओ एलीमेंटरी ममता बजाज का सम्मान किया। इस मौके पर बीपीईओ कपूरथला-1 राजेश कुमार, सीएचटी बलबीर सिंह, जूनियर सहायक परवेज कुमार, स्कूल स्टाफ में जसविंदर कौर, मैडम किरण, बलजीत कौर, मैडम मनप्रीत, निशांत कुमार, प्रवीत कौर के अलावा एसएमसी चेयरमैन श्रीमती सोनिया, कमेटी मेंबर कुलवंत सिंह, लखविंदर सिंह, गुड्डी व नसीब कौर आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed