{"_id":"614e06b28ebc3e4af1649fb6","slug":"despite-apology-case-registered-against-sho-of-ludhiana-moga-news-pkl427899747","type":"story","status":"publish","title_hn":"माफी के बावजूद लुधियाना के एसएचओ के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माफी के बावजूद लुधियाना के एसएचओ के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
मोगा। डिप्टी मेयर अशोक धमीजा को थप्पड़ जड़ना लुधियाना के एसएचओ को महंगा पड़ गया। थाने के बाहर जनता के सामने हाथ जोड़कर डिप्टी मेयर व लोगों से एसएचओ ने माफी मांगी इसके बावजूद डिप्टी मेयर की शिकायत पर थाना सिटी मोगा में एसएचओ के खिलाफ केस दर्ज हो गया।
घटना के बाद डिप्टी मेयर के समर्थक एकत्र हो गए थे। मोगा पुलिस ने आरोपी एसएचओ तक समर्थकों को पहुंचने नहीं दिया। मामले की जानकारी देते डीएसपी सिटी जश्नदीप सिंह गिल ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज व शिकायत के आधार पर थाना डिवीजन नंबर पांच लुधियाना के एसएचओ कुलदीप सिंह के खिलाफ धारा 323, 341 और 506 के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। केस दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर पुलिस एक्ट के अनुसार आरोपी एसएचओ को सस्पेंड कर दिया जाएगा। वहीं, दूसरी ओर डिप्टी मेयर अशोक धमीजा और उसके समर्थक आरोपी एसएचओ के खिलाफ दर्ज केस में धारा 452 समेत अन्य संगीन धाराएं जोड़ने को लेकर अड़े हुए हैं। फिलहाल पुलिस तर्क दे रही है कि प्राथमिक जांच के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आगे जांच में जो भी सामने आएगा उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
गौर रहे कि 23 सितंबर के दिन लुधियाना के थाना डिवीजन नंबर पांच के एसएचओ कुलदीप सिंह अपनी टीम के साथ मोटरसाईकिल चोरी के एक मामले की जांच करने के लिए मोगा के कबाड़ी बाजार पहुंचे थे। इस दौरान जैसे ही वह कबाड़ी बाजार में चोरी के मोटरसाईकिल खरीदने वाले आरोपी की दुकान में जांच कर रहे थे तो दुकानदार के फोन करने पर वहां कबाड़ी बाजार एसोसिएशन के प्रधान तथा नगर निगम के डिप्टी मेयर अशोक धमीजा पहुंच गए। इस दौरान जैसे ही डिप्टी मेयर दुकान के अंदर घुसे तो मामले की जानकारी हासिल करने को लेकर उनकी एसएचओ कुलदीप सिंह से बहस हो गई और एसएचओ ने बिना डिप्टी मेयर की बात सुने पहले उन्हें थप्पड़ जड़ दिया और बाद में धक्का देकर नीचे गिरा दिया। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। इसके बाद कबाड़ी बाजार में सैंकड़ो की संख्या में लोग एकत्रित हो गए और उन्होंने पूरी पुलिस टीम को मौके पर बंधक बना लिया। माहौल गर्माता देख मौके पर डीएसपी सिटी जश्नदीप सिंह गिल भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे और करीब 50 मिनट की मेहनत के बाद भीड़ को समझाते हुए मौके से एसएचओ कुलदीप सिंह और उसकी पूरी टीम को अपने साथ थाना सिटी वन ले आए। इसके बाद डिप्टी मेयर व उसके समर्थकों ने थाना सिटी के बाहर धरना लगा दिया। सूचना मिलने पर मोगा के विधायक डॉ. हरजोत कमल भी मोगा आ गए और डिप्टी मेयर के साथ थाना सिटी के बाहर धरने पर बैठ गए। इसी बीच मामला निपटाने के लिए आला अधिकारियों के कहने पर देर रात थाने के बाहर लोगों के बीच एसएचओ कुलदीप सिंह ने हाथ जोड़कर माफी मांगी। इसके बाद भी डिप्टी मेयर ने बयान दर्ज करवाते हुए एसएचओ के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक एसएचओ कुलदीप सिंह सत्ता पक्ष के प्रभावशाली नेता का रिशतेदार है।