फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   deputy cm, sukhbir singh badal, devi talab temple, rally, jalandhar, punjab

‘गठबंधन सरकार ने धार्मिक भाईचारे के लिए उठाए कदम’

Thu, 14 Apr 2016 09:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Thu, 14 Apr 2016 09:51 PM IST
विज्ञापन
deputy cm, sukhbir singh badal, devi talab temple, rally, jalandhar, punjab
जालंधर में डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल को सम्मानित करते कमेटी के सदस्य। - फोटो : अमर उजाला
डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल का कहना है कि गठबंधन सरकार ने हमेशा ही धार्मिक भाईचारे की एकता की मजबूती के लिए कदम उठाए हैं।
विज्ञापन


सभी धर्मों से संबंधित समारोह सरकारी दिवस पर मनाए जा रहे हैं। डिप्टी सीएम वीरवार को श्री देवी तालाब मंदिर से निकलने वाली रामनवमी शोभायात्रा में हिस्सा लेने के लिए आए हुए थे। देवी तालाब मंदिर के प्रधान शीतल विज ने उनका स्वागत किया। सुखबीर बादल ने सभी लोगों को रामनवमी की शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा कि सूबे के लोगों ने सभी धर्मों से संबंधित दिवस को संयुक्त तौर पर मनाकर हमेशा धार्मिक सद्भावना को मजबूती दी है। उन्होंने कहा कि श्रीराम का जीवन और उनकी शिक्षाएं हमेशा मनुष्यता का मार्ग दर्शन करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि इन रास्तों पर चलकर समाज को आगे से बेहतर बनाया जा सकता है।
विज्ञापन


सुखबीर बादल ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से अमृतसर में श्री रामतीर्थ स्थल व खुरालगढ़ में श्री गुरु रविदास महाराज की यादगार और धार्मिक स्थानों का निर्माण करवाया जा रहा है। इस तरह से विरासत ए खालसा व अन्य यादगार का निर्माण तेजी से करवाया जा रहा है। सुखबीर बादल ने कहा कि सरकार तीर्थ यात्रा को शुरू कर लोगों में धार्मिक आस्था व सद्भावना मजबूत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर सीपीएस केडी भंडारी, पवन टीनू, अविनाश चंद्र, लक्ष्मीकांता चावला, मनोरंजन कालिया, एमपी संतोख चौधरी, पूर्व राज्यपाल इकबाल सिंह, जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन गुरचरण सिंह चन्नी, पूर्व मंत्री अवतार हेनरी, डिवीजनल कमिश्नर हरभूपिंदर सिंह नंदा, डिप्टी कमिश्नर केके यादव, पुलिस कमिश्नर अर्पित शुक्ला ने भी शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed