फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Deputy Chief show the green flag to go ahead train to Kashi

डिप्टी सीएम ने काशी जाने वाली मुफ्त तीर्थयात्रा ट्रेन को दी हरी झंडी

Wed, 20 Jan 2016 06:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Wed, 20 Jan 2016 06:35 PM IST
विज्ञापन
Deputy Chief show the green flag to go ahead train to Kashi
मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना के तहत श्री गुरु रविदास जन्मस्थान गोवर्धन वाराणसी (यूपी) के दर्शनों के लिए जाने वाली विशेष ट्रेन को डिप्टी सीएम सुखबीर बादल ने बुधवार को रेलवे स्टेशन से हरी झंडी देकर रवाना किया।
विज्ञापन


उन्होंने तीर्थ यात्रा पर जाने वाली संगत के साथ बातचीत भी की। सरकार करीब 92 लाख रुपये खर्च कर यात्रियों को तीर्थयात्रा करवा रही है।

जिला प्रशासन की ओर से यात्रियों की रजिस्ट्रेशन करने के बाद ट्रेन में चढ़ने दिया गया। इस ट्रेन में एक हजार श्रद्धालु दर्शन के लिए गए।

उनकी सुविधा के लिए ट्रेन में डॉक्टरों की टीम का भी इंतजाम किया गया है। यात्रा में जाने वाले श्रद्धालुओं को बसों मे बैठाकर दमोरिया पुल के रास्ते से सिटी रेलवे स्टेशन पर लाया गया।
विज्ञापन


इसके बाद यात्रियों की रजिस्ट्रेशन चेक की गई। स्टेशन पर पहुंचने के बाद यात्रियों पर फूलों की बारिश की गई। ढोल और बैंड-बाजों के साथ तीर्थ यात्रा पर जाने वाले यात्रियों का स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन वीरवार सुबह करीब 7 बजे वाराणसी पहुंचेगी। इसके बाद 23 जनवरी को अयोध्या के साथ कबीर धाम, श्री गुरु रविदास धाम, विश्वनाथ मंदिर और अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन करवाते हुए श्रद्धालुओं को 24 जनवरी को जालंधर वापस लेकर आएंगे।

इस दौरान सिटी रेलवे स्टेशन पर पुलिस का सख्त पहरा रहा। स्टेशन के हर तरफ पुलिस बल तैनात नजर आया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री भगत चुन्नी लाल, वरिष्ठ भाजपा नेता मोहिंदर भगत, सीपीएस केडी भंडारी, सीपीए पवन कुमार टीनू, विधायक अजीत सिंह कौहाड़, विधायक मनोरंजन कालिया उपस्थित थे।

सिटी रेलवे स्टेशन के रास्ते पर दुकानों को बंद करवा दिया गया था। इसके साथ सड़कों पर लगने वाली रेहड़ियों को भी पुलिस ने उठवा दिया था।

शहर के लोगों को डिप्टी सीएम की सुरक्षा में लगे पुलिस नाकों से पब्लिक को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों को अपने दफ्तरों, दुकानों में जाने के लिए काफी कठिनाई झेलनी पड़ी।


पुलिस को सुखबीर बादल के इस दौरा के दौरान कांग्रेस की ओर से किए जाने वाले प्रदर्शन की भनक लग गई थी। इसको देखते हुए पुलिस दौरे से पहले ही बुधवार तड़के 5:30 बजे कांग्रेस नेता परमजीत बल्ल और सोनू संदल को राउंडअप कर थाना दो ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed