फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   demand of gunda tax in Faridkot

लारेंस बिश्नोई गैंग ने दो लोगों से मांगा गुंडा टैक्स

Sun, 07 Mar 2021 10:07 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 10:07 PM IST
विज्ञापन
demand of gunda tax in Faridkot
यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गुरलाल पहलवान की हत्या के बाद जिले में बड़े कारोबारियों से गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई गैंग की ओर से गुंडा टैक्स मांगने के मामले सामने आने लगे हैं। पुलिस ने फरीदकोट व कोटकपूरा में जान से मारने की धमकी देकर 25-25 लाख रुपये मांगे जाने की घटनाओं में दो केस दर्ज किए हैं। इसमें लारेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े तीन लोगों को नामजद किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कोटकपूरा से संबंधित केस में गुरलाल पहलवान की हत्या के मुख्य साजिशकर्ता व कनाडा में बैठे सतिंदर सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ और उसके पिता पंजाब पुलिस के एएसआई शमशेर सिंह को नामजद किया गया है। वहीं थाना कोतवाली में फरीदकोट निवासी सतिंदरपाल सिंह की शिकायत पर कोटकपूरा के नानक नगरी में रहने वाले बिहार निवासी गुरजिंदरपाल यादव को नामजद किया गया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सतिंदरपाल सिंह को गुरलाल पहलवान की हत्या के बाद मोबाइल पर मैसेज भेजकर 25 लाख रुपये मांगे गए। पैसे न देने पर गुरलाल जैसा हाल करने की धमकी दी गई। आरोपी ने 25 फरवरी से लेकर 6 मार्च तक कई बार मैसेज और कॉल किए। उधर कोटकपूरा में मोगा रोड पर दवा की दुकान चलाने वाले रविकांत को भी व्हाट्सएप काल व वायस मैसेज करके जान से मारने की धमकी देकर 25 लाख की मांग की गई। इस केस में गोल्डी बराड़ और उसके पिता एएसआई शमशेर सिंह को नामजद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed