फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Deeopa murder case

दीपा हत्याकांड में वांछित आरोपी युवक गिरफ्तार

Wed, 06 Nov 2013 07:07 PM IST
अमर उजाला, कपूरथला
अमर उजाला, कपूरथला Updated Wed, 06 Nov 2013 07:07 PM IST
विज्ञापन
थाना सिटी पुलिस ने शहर के बहुचर्चित प्रापर्टी कारोबारी मनोज दीपा हत्याकांड में वांछित आरोपी युवक कमलजीत सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी गांव जंडी शाम चौरासी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


एसएचओ बीएम लद्दड़ ने बताया कि आरोपी युवक कमलजीत सिंह ने पुलिस को पूछताछ के दौरान अहम खुलासे करते हुए दीपा की हत्या की सुपारी देने वाले काला मामा और अनिक जैन के नामों की पुष्टि की है और वहीं उसने अपने साथी आरोपी जगजीत सिंह जग्गा, रणजीत राजा निवासी गांव चमयारा आदमपुर की भी मामले में शामूलियत होने की बात उजागर की है।
विज्ञापन


एसएचओ ने बताया कि आरोपी कमलजीत सिंह पर विभिन्न थानों में 8 आपराधिक मामले भी दर्ज है। उल्लेखनीय है कि जुलाई माह के अंतिम सप्ताह में प्रापर्टी कारोबारी मनोज दीपा के घर जाने के दौरान हथियारबंद युवकों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर दीपा की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उक्त घटना के मामले में थाना सिटी पुलिस ने एक दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ हत्या और जालसाजी के अलावा विभिन्न धाराओं सहित मामला दर्ज किया था और घटना की सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी पुलिस के हाथ लगी थी।


इसके आधार पर पुलिस ने सीसीटीवी में दिखाई दे रहे आरोपी कमलजीत सिंह को गिरफ्तार किया। आरोपी कमलजीत सिंह हमलावर युवकों के साथ मोटरसाइकिल चलाता हुआ दिखाई दे रहा है, जबकि अन्य युवक दीपा पर गोलियां बरसा रहे हैं। पुलिस ने अन्य आरोपियों की तलाश में छापामारी तेज कर दी है।

थाना सिटी पुलिस ने गिरफ्तार हुए आरोपी को स्थानीय कोर्ट में पेश करवाकर पूछताछ के लिए 5 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed