{"_id":"6699a366a55c12baac02ca44","slug":"deed-writer-and-his-brother-stamp-vendor-caught-taking-bribe-pathankot-news-c-61-1-kot1001-101934-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: डीड राइटर और उसके भाई स्टांप वेंडर को रिश्वत लेते दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: डीड राइटर और उसके भाई स्टांप वेंडर को रिश्वत लेते दबोचा
Fri, 19 Jul 2024 04:51 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Fri, 19 Jul 2024 04:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नायब तहसीलदार के नाम पर ले रहे थे 30 हजार रुपये की रिश्वत
संवाद न्यूज एजेंसी
पठानकोट। विजिलेंस ब्यूरो ने वीरवार को डीड राइटर सुभाष चंद्र और उनके भाई रमेश चंद्र स्टांप वेंडर नरोट जैमल सिंह को नायब तहसीलदार नरोट जैमल सिंह पठानकोट के नाम पर रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
राज्य सतर्कता ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त डीड राइटर और स्टांप वेंडर को शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। गांव कोहलियां, तहसील व जिला पठानकोट निवासी सुखवीर पाल ने शिकायत में आरोप लगाया कि कथित आरोपियों ने नायब तहसीलदार नरोट जैमल सिंह जिला पठानकोट के नाम पर 10 मरले के प्लाॅट की रजिस्ट्री करवाने के बदले में 30 हजार रुपये की मांग की थी। इसके बाद विजिलेंस टीम पठानकोट ने जाल बिछाया और दोनों आरोपियों को सरकारी गवाहों की उपस्थिति में 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ काबू किया। आरोपियों के खिलाफ विजिलेंस विभाग अमृतसर में केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
फोटो: 01 पकड़े गए आरोपी विजिलेंस की हिरासत में। संवाद